भोपाल में देशभक्ति का महाकुंभ : टीवी 27 के ‘संकल्प 2026’ में सेना के शौर्य को मिला सम्मान, नरेंद्र सिंह तोमर ने सराहा आयोजन को

भोपाल। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में शुक्रवार को टीवी27 न्यूज द्वारा ‘संकल्प 2026’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल की गई है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर रहे। इस दौरान एलएन इंफ्रा के सीएमडी डाॅ. एलएन मालवीया, भाजपा मप्र के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।विस अध्यक्ष ने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े प्रदेश के वीर जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी गया गया। जो देशसेवा की गौरवगाथाओं को समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीवी 27 न्यूज ने संकल्प 2026 की कल्पना की और उसके केंद्र में सेना को रखायह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्र के लिए समर्पित है। हम सब जानते है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र है तो हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे है। यह भी आवश्यक है कि हम सभी आजादी के मूल्य को समझे।

आजादी केवल नारे लगाने नहीं नहीं मिली
श्री तोमर ने कहा कि हमारे देश में कुछ समय के बाद अच्छी चीजों को भूल जाने की आदत है हमारे प्रदेश में पहले बिजली की समस्या थी, लेकिन आज की पीढ़ी ने वह समय देखा नहीं इसलिए उसे इसकी जानकारी है ही नहीं। युवाओ को यह बताना जरूरी है कि यह आजादी केवल नारे लगाने से नहीं मिली। हमारे पूर्वजों ने हस्ते हस्ते खुद को देश के लिए बलिदान दिया है। लोगो को लगता है कि यदि कोई सेना में जा रहा है जो उसको आजीविका चाहिए, लेकिन सेना में जो लोग भर्ती होने जा रहे है उनके मन में यह भाव रहता है कि वह सरहद की रक्षा करने जा रहे है।
सेना के शौर्य पर सवाल उठाना निंदनीय
जो उन पर सवाल उठाते है वह निंदनीय है। आज अगर हम भोपाल में सुरक्षित है हमारे देश में कोई उथलपुतल नहीं है यह नरेंद्र सिंह तोमर या हमारे कारण नहीं है। यह देश के उस जवान के कारण है जो सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए खड़ा है। तोमर ने कहा कि चंबल से बड़ी संखा में लोग आर्मी में जाते है। जब कभी किसी शहीद का शव हमारे क्षेत्र में आता है। तो वह दिन दुख का तो होता है, लेकिन वह दिन गर्व का भी होता है। एक काल खंड ऐसा था जब हम मांगने वाले देश होते थे।

होते रहना चाहिए इस तरह के आयोजनः डाॅ. एलएन मालवीया
वहीं एलएन इंफ्रा के सीएमडी के डाॅ. एलएन मालवीया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन होते रहना चाहिए। अमूमनन हम 15 अगस्त और 26 जनवरी को देशभक्ति से जोड़ते हैं, लेकिन यदि इस तरह के कार्यक्रम हर माह होंगे तो ऐसे में युवाओं के अंदर देशभक्ति की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और कार्यक्रम में मौजूद तमाम वीर सैनिकों के परिवारों और एनसीसी कैडेटस का अभिनंदन किया।
इन जांबाजों को किया जाएगा सम्मानित
‘संकल्प 2026’ में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, मेजर अजय कुमार, कर्नल अरविंद निगम सहित कई वीर सैनिकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वर्गीय सिपाही करण वीर सिंह, स्वर्गीय एयर वाइस मार्शल आदित्य विक्रम पेठिया, मेजर जनरल एके वर्मा (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल टीपएस रावत (सेवानिवृत्त), मेजर जनरल पीएन त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), एयर कमोडोर आशुतोष चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर एसबी सिंह (सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर अरुण नायर (सेवानिवृत्त), कर्नल बीबी वत्स (सेवानिवृत्त), कर्नल केपी सिंह (सेवानिवृत्त), कर्नल शैलेश गौर (सेवानिवृत्त), कर्नल मुकेश कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त) हवलदार धर्मेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त), लांस नायक बद्री लाल (सेवानिवृत्त) शामिल रहे।

देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में आर्मी बैंड द्वारा वंदे मातरम एवं अन्य देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही आर्मी बैंड को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्कूल और कॉलेजों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ‘संकल्प 2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, वीरों के सम्मान और युवा जागरूकता का एक प्रेरणादायक अभियान बनकर उभर रहा है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की नई लौ जलाने का काम करेगा।
टीवी27 न्यूज के दस संकल्प
1. सांस्कृतिक संकल्प वन्दे मातरम् एकता की गूंज
संकल्पः 2026 वन्दे मातरम का 150वर्ष है। हमारा संकल्प है कि इस गीत की शक्ति और इसके पीछे के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना।
2. संवैधानिक संकल्प अधिकार नहीं, कर्तव्य सर्वोपरि
संकल्प: नागरिकों को उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना। मेरा कर्तव्य, मेरी नहचान जैसी मुहिम शुरू करना
3. राष्ट्ररक्षा और तकनीकी का संकल्प देश सबसे पहले
संकल्पः देश सबसे पहले के आधार पर बदलती तकनीकी आज देश एवं वीर सपूतों की सुरक्षा के लिए कितनी कारगर साबित हो रही है।
4. कूटनीतिक संकल्प विश्वबंधु भारत
संकल्पः भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक शांति दूतके रूप में पेश करना।
5. भविष्य का सकल्पः आत्मनिर्भर और डिजिटल मध्य प्रदेश
संकल्पः मेक इन इंडिया से डिजाइन इन इंडिया की ओर बढ़ना, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता एवं डिजिटल स्वच्छता, न्यूज चैनल के रूप में फेक न्यूज के खिलाफ युद्ध और डिजिटल साक्षरता।
6. युवा शक्ति एवं एकता का संकल्पः सशक्त युवा, सशक्त मध्यप्रदेश
संकल्पः स्वदेशी, कौशल विकास एवं विविधता में एकता बनाए रखकर सामाजिक सदभाव बढ़ाएंगे, अल्पसंख्यक, आदिवासी एकीकरण मुख्य लक्ष्य।
7. नारी सशक्तिकरणः नारी का सम्मान, प्रदेश का स्वाभिमान
संकल्पः यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रामन्ते तत्र देवता की अवधारणा को मध्यप्रदेश में चरितार्थ करना।
8. हरित गणतंत्र (पर्यावरणीय क्रांति) प्रकृति की सुरक्षा, प्रदेश की रक्षा
संकल्पः नर्मदा, सोन जैसी नदियों की स्वच्छता और एक पेड़ मां के नाम से वन संरक्षण में सक्रिय भागीदमी
9. स्वास्थ्य शिक्षा संकल्प स्वस्थ्य तन, प्रबुद्ध मन
संकल्पः स्वस्थ्य एवं शिक्षित मध्य प्रदेश
10. किसान कल्याण एवं विकल्प सुविधाः अन्नदाता का सम्मान, सुविधाओं से उत्थान।
संकल्पः अन्नदाता सर्वोपरि एवं दिव्यांगजनों का संरक्षण।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
