Download App

Latest News

ऐसी है बॉलीवुड की होली: : ‘शो मैन’ ने सिखाया रंगों से खेलना, यश चोपड़ा और बच्चन का ट्रेडिशनल रंग और ‘वक्त’ ने होली संस्कारसतपुड़ा की सुरम्य वादी में होगी मोहन कैबिनेट : किसानों को लेकर होंगे बड़े फैसले, मिलेगा होली का उपहारछत्तीसगढ़ में होगी शिक्षक भर्ती: : 5 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अक्टूबर में संभावित, सीएम विष्णुदेव साय ने X पोस्ट करके दी जानकारीWhatsApp web हुआ ठप, यूजर्स परेशान। : सोशल मीडिया पर भड़के लोग, META खामोश।इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिलयादों में राष्ट्र ऋषि : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'कूनो नेशनल पार्क में दिखा फॉरेस्ट ऑउलेट : विलुप्त प्रजाति का दिखना जैव विविधता संरक्षण के लिए शुभ संकेत, 1872 में खोजा गया था पहली बार

सतपुड़ा की सुरम्य वादी में होगी मोहन कैबिनेट : किसानों को लेकर होंगे बड़े फैसले, मिलेगा होली का उपहार

किसानों को लेकर होंगे बड़े फैसले, मिलेगा होली का उपहार
a

admin

Mar 01, 202602:09 PM

भोपाल । मोहन सरकार की साल 2026 की पहली कैबिनेट बड़वानी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागलवाड़ी में होगी। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर मोहन सरकार का मंत्रिमंडल किसानों को लेकर बड़े फैसले लेगा। 2 मार्च हो होने वाली इस बैठक में होली को लेकर उपहार मिल सकता है। खास बात यह है कि ये स्थान सतपुड़ा पर्वतमाला की हरीभरी वादियों के बीच मौजूद है, जहां प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है।

कृषि कैबिनेट पर केंद्रित रहेगी कैबिनेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। इसलिए साल की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक को कृषि कैबिनेट का रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नईदिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों संकेत दिए कि इस कैबिनेट बैठक में किसानों को होली की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे।

 आदिवासी किसानों पर फोकस रहेगा

यह बैठक निमाड़ क्षेत्र के सात जिलों पर केंद्रित रहेगी। जिसमें खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिले शामिल हैं। उम्मीद है कि आदिवासी जिलों के किसानों के लिए सरकार बड़े फैसले ले सकती है। इस इलाके में आदिवासी किसानों की बहुतायत है। जहां सिंचाई, फसल बीज,  इंटरनेशनल मार्केटिंग और किसान आमदनी पर चर्चा हो सकती है। इस क्षेत्र में मसाला फसले ली जाती हैं। सरकार मसाला फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव पेश कर सकती है। विभाग ने मसाला फसल लेने वाले किसानों के लिए नई तकनीक, सब्सिडी और बेहतर मार्केटिंग का प्रस्ताव तैयार किया है।

सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में हैं नागलवाड़ी

नागलवाड़ी मध्यप्रदेश और  महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक अत्यंत दर्शनीय और सुंदर स्थान है। यह सतपुडा हिल रेंज में स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर एक बहुत प्रसिद्ध भीलटदेव मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण है। नागलवाड़ी गांव में सतपुड़ा की हरी-भरी वादियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। बाबा भीलट देव का मंदिर पर नागपंचमी का विशाल मेला लगता है और हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर लगभग 700-800 साल पुराना है। इसे साल 2004 के आसपास नया स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक इसी जगह पर होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
सतपुड़ा की सुरम्य वादी में होगी मोहन कैबिनेट : किसानों को लेकर होंगे बड़े फैसले, मिलेगा होली का उपहार