बुधवार, 23 सितंबर 202611:58:28 AM
Download App
Home/देश

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव : बिप्लब देब होंगे मप्र के प्रभारी, स्मृति को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, देखें 36 राज्यों की पूरी लिस्ट

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 23, 2026
10:05 AM
बिप्लब देब होंगे मप्र के प्रभारी, स्मृति को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, देखें 36 राज्यों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। पार्टी ने बुधवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कई प्रमुख नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रभारी और रेखा यादव को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं जबकि सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली है। तेलंगाना में उनके साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी हैं। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी और चार नेताओं को सह-प्रभारी बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

राम माधव के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में उनके साथ निर्मल कुमार सुराना और डॉ. के. अरुणा सह-प्रभारी होंगी। दिल्ली में विनय सहस्रबुद्धे को पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को दिल्ली का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची की तालिका इस प्रकार है:

क्र. प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी

1 अंडमान & निकोबार जय प्रकाश, दिल्ली —

2 अरुणाचल प्रदेश डॉ. देवेश कुमार, बिहार —

3 आंध्र प्रदेश डॉ. अरविंद भदौरिया वनथी श्रीनिवासन

4 असम इमंगल पांडे फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा

5 बिहार हरीश द्विवेदी संगीता यादव, रोहन गुप्ता

6 चंडीगढ़ महेंद्र पांडे —

7 छत्तीसगढ़ स्मृति ईरानी सिद्धार्थ शम्भू

8 दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी —

9 दिल्ली डॉ. विनय सहस्रबुद्धे जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश

10 गोवा डॉ. भारती प्रवीण पवार अनिल एंटनी

11 गुजरात तरुण चुघ अजय महावर, गोमती साई

12 हरियाणा स्मृति ईरानी डॉ. भोला सिंह

13 हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मा दर्शाना सिंह

14 जम्मू & कश्मीर डॉ. सतीश पूनिया रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश

15 झारखंड गजेंद्र पटेल सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार

16 कर्नाटक हरीश द्विवेदी डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू

17 केरलम प्रो. एम. नागराजा एम. वेंकटेशन

18 लद्दाख राजकुमार भाटिया, दिल्ली —

19 लक्षद्वीप जॉर्ज कुरियन —

20 मध्य प्रदेश बिप्लब कुमार देब रेखा वर्मा

21 महाराष्ट्र बैजयंत जय पांडा अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे, कमलजीत सहरावत

22 मणिपुर डॉ. राजदीप रॉय —

23 मेघालय कनाद पुरकायस्थ डॉ. नुमल मोमिन, असम

24 मिजोरम डॉ. भगवत कराड —

25 नगालैंड अनिल एंटनी —

26 ओडिशा डी. पुरंदेश्वरी डॉ. स्वदेश सिंह

27 पुदुचेरी के. सुरेंद्रन —

28 पंजाब डॉ. सतीश पूनिया वीरेंद्र सचदेवा, (डॉ.) अलका गुर्जर

29 राजस्थान संजय भाटिया कविता पाटीदार, कुलजीत चहल

30 सिक्किम राजू बिष्टा —

31 तमिलनाडु राम माधव निर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा

32 तेलंगाना सुनील बंसल अभय पाटिल, रेखा शर्मा

33 त्रिपुरा मृगांका देव बर्मन —

34 उत्तर प्रदेश विनोद तावड़े जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा,अनंत ओझा

35 उत्तराखंड राम माधव अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज

36 पश्चिम बंगाल सुनील बंसल लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहा

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें