बुधवार, 22 जुलाई 202608:45:50 PM
Download App
Home/देश

दिल्ली के विरोध की गूंज भोपाल में : कांग्रेस के घेराव पर अड़ी भाजपा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, धक्का-मुक्की की बनी स्थिति

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 22, 2026
10:23 AM
कांग्रेस के घेराव पर अड़ी भाजपा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, धक्का-मुक्की की बनी स्थिति

भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। यह प्रदर्शन दिल्ली में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निकट किए गए धरना-प्रदर्शन और हंगामे के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए मार्च पर निकले।

हालांकि पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

10 मिनट में खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथों में लिए पोस्टर व तख्तियां पुलिस की तरफ फेंक दीं। करीब 10 मिनट तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें