शुक्रवार, 17 अप्रैल 202610:43:25 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

दतिया : बाबा का आशीर्वाद लेने पहुँचे सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को मारे मुक्के! वीडियो वायरल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 17, 2026
08:29 AM
बाबा का आशीर्वाद लेने पहुँचे सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को मारे मुक्के! वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के संत सीताराम बाबा की कथा चल रही है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दतिया जिले के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल उनका उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.विधायक जी ने जैसे ही माला पहनाई और उनके आशीर्वाद के लिए झुके मंच पर सीन ही बदल गया.जब बाबा ने विधायक पीठ पर जोर-जोर से मारना शुरू कर दिया। उन्होंने विधायक को तीन घूंसे भी जड़ दिए। इतना ही नहीं उन्होंने विधायक अग्रवाल को दोनों हाथ से धक्का देकर दूर छिटक दिया। विधायक वहीं पर हाथ जोड़कर बैठ गए संत ने गुस्से में आकर विधायक द्वारा पहनाई माला उन्हीं पर दे मारी। वे जोर-जोर से विधायक को गुस्से में कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं  


   GFXH  कौन है बाबा सीताराम महाराज?

  • भिंड जिले के निसरोल मंदिर के महंत है

  • वो प्रसिद्ध संत व कथा वाचक हैं

  • अपनी गुस्सैल शैली के लिए पहचाने जाते हैं

  • बड़े-बड़े नेता-उद्योगपति आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं

  • कभी-कभी वो माला फेंककर-धक्का दे देते हैं

  • जिसे शिष्य-अनुयायी इसे उनका अशीर्वाद मानते हैं

दतिया के बेरछा में कथा के दौरान मंच का बाबा और विधायक के बीच हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं, कि बाबा इसी तरह अपने खास और चहेते शिष्यों और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं हालांकि बता दें कि इस मामले में विधायक या अन्य जिम्मेवारों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें