शिवपुरी में थार से एक्सीडेंट : “मैंने हॉर्न दिया, क्यों नहीं सुना’’“विधायक” लिखी थार से 5 को टक्कर…

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन बाइक सवार और दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला भी शामिल है जिसका इलाज करेरा के अस्पताल में जारी है साथ ही सभी घायलों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.गाड़ी चला रहा युवक दिनेश लोधी निकला दरअसल थार पर “विधायक” लिखा था, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया…वहीं हादसे के बाद आरोपी ने सफाई देते हुए कहा—
“मैंने हॉर्न दिया, क्यों नहीं सुना…”बाइक लहरा क्यों रहे थे एक बाइक पर तीन लोग क्यों बैठे थे.''
विधायक के पुत्र ने राह चलते पहले तो लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए 5 लोगों को टक्कर मार दी उसके बाद उल्टा लोगों से माफी मांगने की वजह उल्टा जवाब करने लगे कि आपने सुना क्यों नहीं.साथ ही वीडियो बना रहे लोगों को धमकाने और मोबाइल छीनने के आरोप भी लगे हैं…

विधायक प्रीतम सिंह लोधी दी प्रतिक्रिया
वहीं मामला तूल पकड़ने लगा तो मामले में शिकायत दर्ज हुई और अब पुलिस जांच में जुटी है…इधर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिवपुरी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे लिए जनता सर्वोप्रिय है कानून अपना काम करें.

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
थार हादसे ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है…इस मामले में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है…उमंग सिंघार ने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है…
उन्होंने कहा कि— “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है… सत्ता के नशे में चूर लोग आम जनता की जान को खतरे में डाल रहे हैं… अगर आरोपी आम व्यक्ति होता तो अब तक सख्त कार्रवाई हो चुकी होती…”सिंघार ने यह भी मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए… और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए.एक तरफ विधायक खुद बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं…तो दूसरी तरफ विपक्ष इस मुद्दे को कानून व्यवस्था से जोड़कर सरकार पर हमलावर है.अब देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई कितनी तेज और निष्पक्ष होती है… और क्या इस मामले में सच में सख्त कदम उठाए जाते हैं
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
