बुधवार, 16 सितंबर 202612:29:31 PM
Download App
Home/देश

मिसालइ चली थी और चलती रहेगी : भाजपा विधायक का ओवैसी को करारा जवाब, शर्मा ने बदतमीजी की भाषा छोड़ने भी दी नसीहत

admin

admin

Sep 16, 2026
11:08 AM
भाजपा विधायक का ओवैसी को करारा जवाब, शर्मा ने बदतमीजी की भाषा छोड़ने भी दी नसीहत

भोपाल। राजधानी भोपाल के काजी कैंप पर मिसाइल हमले को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आमने-सामने हो गए हैं। ओवैसी ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा के मिसाइल वाले बयान का करारा जवाब दिया। वहीं इसके एक दिन बाद यानि बुधवार को रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी के बयान पर जमकर नसीहत दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर वह बैरिस्टर हैं तो बदतमीजी की भाषा छोड़कर अपने पद और पेशे की गरिमा बनाए रखें। नहीं तो बदतमीजी से बात करना हमें भी आता है। इतना ही नहीं शर्मा ने अपने पुराने बयान पर भी कायम रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ओवैसी को उनके पूरे भाषण का संदर्भ समझना चाहिए।

यहां से हुई विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत सितंबर के पहले सप्ताह में सामने आए एक वीडियो से हुई थी। इसमें रामेश्वर शर्मा ने करोंद चैराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। बाद में शर्मा ने स्पष्ट किया था कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप से था। इसी बयान को ओवैसी ने भोपाल की सभा में उठाया और शर्मा को काजी कैंप आकर मिसाइल चलाकर दिखाने की चुनौती दी।

‘मिसाइल चली थी और चलती रहेगी’

ओवैसी के बयान का जवाब देते हुए शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने मिसाइलें तैयार की हैं और भारतीय सेना ने उनका इस्तेमाल कर देश की ताकत दिखाई है। शर्मा ने दावा किया कि जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो आतंकवादियों और कट्टरपंथियों में बेचैनी हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों के ठिकाने जहां भी होंगे, भारत की मिसाइल वहां जवाब देने के लिए तैयार है।

‘वकील हो तो अदालत जाओ’

रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी से कहा कि वह उनके पूरे भाषण को सुनें और यदि उन्हें उनके बयान पर आपत्ति है तो कानूनी रास्ता अपनाएं। शर्मा ने कहा कि वह अपने बयान के संदर्भ को लेकर पहले भी अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं और अब भी उसी पर कायम हैं।

समान नागरिक संहिता पर भी सियासी टकराव

विवाद केवल काजी कैंप और मिसाइल वाले बयान तक सीमित नहीं रहा। शर्मा ने ओवैसी के समान नागरिक संहिता के विरोध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब हर राजनीतिक दल हिंदुओं के वोट लेना चाहता है तो फिर हिंदू कानून क्या बुरा है। उन्होंने कहा कि “पांच बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी। शर्मा ने दावा किया कि आने वाले वर्षों में समान नागरिक संहिता का दायरा और बढ़ेगा तथा मध्य प्रदेश में इसे लागू किया जा चुका है।

बयानबाजी से बढ़ा सियासी तापमान

काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान, उसके बाद शर्मा की सफाई और फिर ओवैसी की चुनौती ने मामले को दोबारा सुर्खियों में ला दिया है। अब शर्मा के पलटवार के बाद दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और बढ़ने की संभावना है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें