शुक्रवार, 12 जून 202609:21:41 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

Nagod Royal family Daughter-in-law Shots Fired : नागौद राजघराने में खूनी संघर्ष, पूर्व मंत्री की बहू को मारी गोली, दूसरी पत्नी गिरफ्तार

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Jun 12, 2026
11:42 AM
नागौद राजघराने में खूनी संघर्ष, पूर्व मंत्री की बहू को मारी गोली, दूसरी पत्नी गिरफ्तार

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजघराने की बहू संयोगिता सिंह पर कथित तौर पर दूसरी बहू सुनीता सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गोली लगने के बाद संयोगिता सिंह को तत्काल रीवा स्थित विंध्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट में धंसी गोली निकाल दी है। हालांकि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में जारी है।

YouTube Chat Feature : YouTube फिर लाएगा डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर, अब ऐप में ही होगी वीडियो शेयरिंग और चैटिंग

पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़

जानकारी के अनुसार, घायल संयोगिता सिंह पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी हैं। वहीं, गोली चलाने की आरोपी सुनीता सिंह उनकी दूसरी पत्नी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बाबा राजा और संयोगिता सिंह के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था।

विवाद के समाधान के उद्देश्य से संयोगिता सिंह दो दिन पहले अपने भाइयों के साथ परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। गुरुवार, 11 जून 2026 को दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कथित रूप से सुनीता सिंह ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से संयोगिता सिंह पर फायरिंग कर दी।

बदल जेल के नियम : अब 5 कैदियों के लिए होगी एक शौचालय शीट, 1968 के बाद बदलाव

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए परसमनिया गढ़ी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें