‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बंद : CJP फाउंडर का दावा— पहले हैकिंग की कोशिश, फिर अकाउंट बंद

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट बंद कर दिया गया है। यह पार्टी हाल ही में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के एक बयान के विरोध के बाद चर्चा में आई थी और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थी।
संस्थापक ने उठाया सवाल
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि पहले उनके X अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई। जब हैकिंग में सफलता नहीं मिली, तब अकाउंट को बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि यह कार्रवाई अचानक की गई, जिससे उनके समर्थकों में नाराजगी है।
बढ़ती जा रही थी लोकप्रियता
जानकारी के मुताबिक, X पर पार्टी के अकाउंट के करीब 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। वहीं इंस्टाग्राम पर CJP की लोकप्रियता और भी ज्यादा देखने को मिली, जहां फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन के पार बताई जा रही है। फिलहाल X पर पार्टी का अकाउंट खोलने पर संदेश दिखाई दे रहा है कि “लीगल डिमांड” के चलते इस अकाउंट को भारत में विदहेल्ड किया गया है। हालांकि, अकाउंट बंद किए जाने के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है।
समर्थको ने अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाये सवाल
सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे नियमों के तहत की गई कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
