राजधानी की सड़कों पर धूल-गड्ढों का कहर : हर मिनट बिगड़ रही आबोहवा, जनता परेशान

भोपाल। राजधानी में लोग इस समय उड़ती धूल के बीच गड्ढों से परेशान है। मेट्रो निर्माण के दौरान बनाए सर्विस रोड पर उभरे गड्ढों के कारण हजारों लोग वाहन से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। केवल लिंक रोड एक, दो, तीन और अरेरा कॉलोनी को छोड़ दें, तो बाकी 90 फीदी आबादी धूल के उड़ते कणों को खाने को मजबूर है। सड़कों की इस खराब हालत को देखकर जनता का आक्रोश कभी भी उबल सकता है।
पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ सुभाष पांडे ने बताया कि सड़कों पर प्रति मिनट हवा की गुणवत्ता बिगड़ चुकी है। इसकी वजह शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट और सड़कों की खुदाई के कारण चारों तरफ धूल की मोटी परत जमी हुई है। जब भी वाहन सड़कों से गुजरते हैं, तो हर मिनट धूल का भारी गुबार उड़ता है, जो सीधे हवा में 2.5 तक कणों की मात्रा को खतरनाक स्तर तक बढ़ा देता है।

उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी होने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम और गाडय़िों से निकलने वाला धुआं हवा को लगातार जहरीला बना रहा है। चिंता की बात ये हैं कि अत्यधिक हरियाली वाले जैसे पर्यावरण परिसर और टीटी नगर तक का एक्यूआई पुराने भोपाल से भी ज्यादा खराब दर्ज किया है, जिसका मुख्य कारण वाहनों का भारी दबाव और उनसे होने वाला लगातार उत्सर्जन है। इसके अलावा नगर निगम कर्मचारियों भी जगह-जगह कचरा जलाए जाने और सर्दियों के मौसम के कारण हवा भारी हो गई है।
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर आक्रोश
राजधानी में भेल की स्वच्छ सड़कें भी शौर्य दिवस परेड के कारण चौड़ी हो रही है। अच्छी-खासी पुरानी सड़कों को चौड़ी की जा रही है। पुराने भोपाल के करोंद, भानपुर, अयोध्या बायपास, आंनद नगर, प्रभात चौराहा, जहांगीराबाद, लाल परेड मैदान रोड आदि में मेट्रो और बायपास सड़कों का निर्माण चलने से शाम 5 से 8 बजे तक भारी धूल का गुब्बार चारों ओर दिख रहा है। इन क्षेत्रों में सर्विस रोड पर सड़कों के गड्ढों ने लोगों का स्वास्थय बिगाड़ कर रख दिया है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
