शनिवार, 15 अगस्त 202612:33:54 PM
Download App
Home/देश

स्वतंत्रता दिवस पर 47 विभूतियां सम्मानित : सीएम मोहन ने किया पदक अलंकरण, लाल परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 15, 2026
07:54 AM
सीएम मोहन ने किया पदक अलंकरण, लाल परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में प्रदेश की 47 विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विभिन्न पदकों से अलंकृत किया। समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और साहस के लिए चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए अधिकारी

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से योगेश देशमुख, मकरन्द देऊस्कर, राकेश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार गोस्वामी, सेवानिवृत्त निरीक्षक शिवकुमार पटेल, प्रधान आरक्षक वाल्टर हेनरी एक्का और देवेन्द्र कुमार कौशल को सम्मानित किया गया।

सराहनीय सेवा पदक से 35 पुलिसकर्मी सम्मानित

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से कृष्णावेणी देशावतु, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय कुमार खत्री, मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, एलरिज विनसेन्ट सिंह, राजेश सहाय, दुर्गेश कुमार राठौर, नीरज पाण्डेय, रूपेश कुमार द्विवेदी, सीमा अलावा, आशीष खरे, दिनेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, राजू गोराने, मनीता राय सहित पुलिस विभाग के कुल 35 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण पंवार, कुंजेश श्रीवास्तव, प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, संतोष मेहरा, अशोक राव सावंत, महेन्द्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे तथा प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुशील कुमार चैबे और आरक्षक रवीन्द्र मिश्रा भी शामिल रहे।

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के जवान भी सम्मानित

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवी लांस नायक संतोष कुमार शुक्ला, स्वयंसेवी सीक्यूएम सुनील कुमार जैन और स्वयंसेवी लांस नायक नरेन्द्र अवस्थी को सम्मानित किया गया।

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से दो को सम्मान

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से स्व. मनोहर सिंह चैहान को मरणोपरांत तथा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित सभी विभूतियों के योगदान को सराहा गया और उनके उत्कृष्ट सेवाभाव को प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें