रविवार, 20 सितंबर 202611:07:16 AM
Download App
Home/देश

बिना तैयारी के आए थे राहुल गांधी, : छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सीएम मोहन का तीखा पलटवार, शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों के सामने रखे आंकड़े

admin

admin

Sep 20, 2026
04:19 AM
छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सीएम मोहन का तीखा पलटवार, शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों के सामने रखे आंकड़े

भोपाल। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सूबे का सियासी पारा हाई हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को 'झूठ की गूंजÓ करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। इतना नहीं, सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना किसी तैयारी के आए और युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे गंभीर विषयों पर संवाद करना था, तो केवल गाने-बजाने का आयोजन करने के बजाय राहुल गांधी को सही आंकड़ों और सरकार की योजनाओं की वास्तविक स्थिति को सामने रखना जरूरी है।

डॉ. यादव ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों और युवा मित्रों से संवाद के दौरान ऐसा लगा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे के अनुरूप जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं और सांदीपनि विद्यालयों जैसी पहलों के जरिए ड्रॉपआउट कम करने की दिशा में लगातार काम किया गया है।

सीएम ने रखे शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों के आंकड़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों के आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही, तब स्कूल शिक्षा का बजट केवल 2,000 करोड़ रुपये के आसपास था और ड्रॉपआउट दर 16 प्रतिशत थी। आज भाजपा सरकार में शिक्षा बजट बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो चुका है और सांदीपनि विद्यालयों जैसी पहलों से ड्रॉपआउट दर शून्य तक आ चुकी है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या कांग्रेस राज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिल और गणवेश जैसी सुविधाएं मिलती थीं?

सीएम कांग्रेस पर दागा सवाल

मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, उनके शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश दिए जाते थे? क्या आने-जाने के लिए साइकिल दी जाती थी? क्या मेधावी बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जाती थीं? आज हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोडऩा और उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच बढ़ाना है। उन्होंने कांग्रेस पर केवल राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था में किए गए कामों पर तथ्य प्रस्तुत करने की चुनौती दी।

मेडिकल शिक्षा के आंकड़ों से भी कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुए विस्तार को भी कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक तर्क के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 से 2002-03 तक मध्य प्रदेश में केवल पांच मेडिकल कॉलेज थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला, जबकि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान मेडिकल कॉलेजों में करीब 680 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 7,000 से अधिक हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने इसे मेडिकल शिक्षा के विस्तार का उदाहरण बताते हुए कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें