शनिवार, 11 अप्रैल 202612:49:44 PM
Download App
Home/देश

वंदे मातरम के अपमान पर घिरी कांग्रेस : सीएम मोहन ने जीतू को लिया निशाने पर, राहुल से भी मांगा जवाब, जानें क्या है मामला

admin

admin

Apr 11, 2026
09:40 AM
सीएम मोहन ने जीतू को लिया निशाने पर, राहुल से भी मांगा जवाब, जानें क्या है मामला

भोपाल-इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस की दो मुस्लिम महिला पार्षदों द्वारा वंदे मातरम का अपमान किए जाने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बड़ी वजह यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोनों महिला पार्षदों पर अब तक कोई एक्शन न लेना। इस मसले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर अक्रामक हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को अपने निशाने पर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला पार्षदों पर कार्रवाई नहीं होने पर जीतू पटवारी इस्तीफे की मांग कर डाली है।

बता दें कि कांग्रेस महिला पार्षदों ने पार्षद निगम की बैठक में न तो वंदे मातरम गाया और न ही भारत माता की जय। इसी मसले को भाजपा हमला है। इस पर भाजपा हमलावर है और कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम परिषद में वंदे मातरम गाने से इंकार किया, आगे इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए।

मोहन ने राहुल को भी लिया निशाने पर

उन्होंने कहा कि एक तो कांग्रेस की पार्षद ने वंदे मातरम गाने से इंकार किया, साथ ही बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाउंगी। इससे कांग्रेस के पार्षद का चरित्र सामने आया है और भारत माता की जय से भी मना किया। इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्पष्टीकरण दें कि उनके सदस्यों को इस तरह का प्रोत्साहन कहां से मिलता है। यह देशवासियों का अपमान है।

बलिदानियों का अपमान करने वाली हो कार्रवाई

सीएम ने कहा, भारत माता की जय करते हुए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जबकि कांग्रेस के बैनर तले चुने गए पार्षद भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं गा रहे। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर जीतू पटवारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो इस्तीफा देना चाहिए।

इंदौर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने वंदे मातरम गाने से किया  इनकार, सभापति ने किया बाहर

रुबीना खान ने दी थी चुनौती

बता दें कि दरअसल पिछले दिनों नगर निगम इंदौर की एक बैठक हुई जिसमें कांग्रेस की महिला पार्षद फोजिया शेख ने बजट बैठक में वंदे मातरम गाने से इंकार कर दिया, साथ ही भारत माता की जय नहीं बोला। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए अपनी बात कही। इसी तरह रुबीना खान पार्षद ने चुनौती दे दी कि अगर किसी में दम है तो वह वंदे मातरम कहलवा कर दिखाएं। वंदे मातरम न गाने और भारत माता की जय न बोलने का मामला सियासी मुद्दा बन गया है। भाजपा हमलावर है और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें