शनिवार, 11 अप्रैल 202612:55:36 PM
Download App
Home/देश

पटना से दिल्ली की ओर सियासी सफर : सीएम हाउस से विदाई की तैयारी में नीतीश कुमार, नया ठिकाना होगा 7 सर्कुलर रोड

admin

admin

Apr 11, 2026
10:51 AM
सीएम हाउस से विदाई की तैयारी में नीतीश कुमार, नया ठिकाना होगा 7 सर्कुलर रोड

नई दिल्ली-पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्य की सत्ता से राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया और उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ भी ले ली। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें अब हकीकत में बदलती दिख रही हैं।

हालांकि अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनके निजी सामान को सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है। यह कदम साफ संकेत देता है कि सत्ता परिवर्तन अब केवल औपचारिकता भर रह गया है।

पुराने ठिकाने पर वापसी

दिलचस्प बात यह है कि सात सर्कुलर रोड का यह बंगला नीतीश कुमार के लिए नया नहीं है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। उस समय भी उन्होंने इसी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में निवास किया था। अब एक बार फिर वे उसी पते पर लौट रहे हैं।

One of India's longest-serving CMs, Nitish Kumar heads to Rajya Sabha -  India Today

पहले से तय थी नई व्यवस्था

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही उनके राज्यसभा जाने की चर्चा शुरू हुई, तभी से उनके नए आवास की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। सात सर्कुलर रोड के इस बंगले को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, ताकि उनके स्थानांतरण में कोई बाधा न आए।

राजनीतिक बदलाव की आहट

यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। नीतीश कुमार का दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होना न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नई समीकरणों को जन्म दे सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि वे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद कब छोड़ते हैं और बिहार की कमान किसे सौंपी जाती है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें