सियासत में नया ट्विस्ट! : मोदी -राहुल की खास मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर छाया, सियासी पंडित भी हैरान

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में शनिवार को एक बेहद खास पल देखने को मिला। मौका था प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक साथ दिखाई दिए। इतना ही नहीं दोनों घुर विरोधी नेताओं ने मुस्कुराकर हाथ जोड़े और आपस में लंबे समय तक बातचीत भी की। इस खास पल के साक्षी भाजपा के कई सीनियर नेता भी बने। पीएम मोदी और राहुल गांधी के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जिसको देखकर सियासी पंडित भी हैरान हो गए हैं।
खास रही दोनों नेताओं की बातचीत
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी सांसदों से मिल रहे थे, तब राहुल गांधी ने भी मर्यादा के साथ हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कतार में आगे बढ़ने के बाद विशेष रूप से पीछे मुड़कर राहुल गांधी से हाथ मिलाया। इसके बाद करीब 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते और मुस्कुराकर चर्चा करते दिखे।
राजनीति से परे शिष्टाचार
सदन के भीतर और बाहर अक्सर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले इन दोनों बड़े नेताओं की इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने सुर्खियां बटोर ली हैं। ष्राजनीति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं और महापुरुषों के सम्मान के मौके पर ऐसी तस्वीरें भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाती हैं। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इस श्केमिस्ट्रीश् को देश की राजनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, पीएम मोदी ने दी पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित था। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश और अन्य सियासी दिग्गज भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
