सोमवार, 27 अप्रैल 202602:32:39 PM
Download App
Home/देश

संस्कारधानी में धर्मांतरण का भंडाफोड़ : एक मकान में महिला-पुरुषों और बच्चों का हो रहा था धर्म परिर्तन, हिन्दूवादी संगठनों ने किया हंगामा

admin

admin

Apr 27, 2026
07:13 AM
एक मकान में महिला-पुरुषों और बच्चों का हो रहा था धर्म परिर्तन, हिन्दूवादी संगठनों ने किया हंगामा

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी के गौरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण के आरोप का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्र्ताओं ने कन्वर्जन के आरोप लगाते हुए एक गिरोह को पकडने का दावा किया है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि जब रविवार को गौरीघाट क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा समरसता यात्रा निकाली जा रही थी, तभी दुर्गा नगर क्षेत्र पहुंचते ही संगठन के लोगों को पता चला कि क्षेत्र में एक अहिरवार परिवार द्वारा गरीब मजबूर लोगों को लालच देकर उनका कन्वर्जन कराया जा रहा है, जब संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो देखा कि बड़ी संख्या में हिंदू धर्म के लोगों को एक घर में बैठाया गया था, जहां उन्हें ईसाई संप्रदाय की पुस्तकों के जरिए बरगलाया जा रहा था। इसके बाद मौके पर बवाल के हालात बन गए।

संगठन के लोगों ने गौरीघाट पुलिस को दी सूचना

संगठन के लोगों ने पहले ही इसकी सूचना गौरीघाट पुलिस को दे दी थी। लिहाजा, माहौल बिगडने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके पर मौजूद संदिग्ध लोगों को थाने लाया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौके से धर्मपरिवर्तन कराने जैसी कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि अब तक लगभग 20 से 25 लोगों का कन्वर्जन कराया भी जा चुका है, जिसकी जांच की जा रही है।

गरीबों को दिया गया था लालच

पुलिस का कहना है कि मौके पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों को एकत्रित किया गया था, जिन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं देने का लालच दिया जा रहा था। इसके साथ-साथ एक रजिस्टर भी मिला है जिसमें प्रार्थना लिखी थी वहीं बाइबल भी मौके से बरामद की गई है। पुलिस ने इस माममें में जहां प्रार्थना सभा का आयोजन करने वालों को हिरासत में लिया है वहीं जिन महिला, पुरूषों और बच्चों को इसमें बुलाया गया था उन्हें भी दस्तयाब किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में कई महिलाएं, कई पुरुष और सात-आठ बच्चे भी शामिल थे।

नहीं पढ़ते बनी हनुमान चालीसा

मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि जब मौके पर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हनुमान चालीसा पढने के लिए कहा लेकिन किसी से भी हनुमान चालीसा पढ़ते नहीं बनी, जिससे हिंदू संगठनों के लोगों का शक यकीन में बदल गया। उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाली महिला का नाम छाया अहिरवार है और उसका पति सरकारी नौकरी में है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें