Drishyam 3 Worldwide Collection : 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन की बंपर कमाई,'राजा शिवाजी' का बिगाड़ा खेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mohanlal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बेहद दमदार रही है।
पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग
निर्देशक Jeethu Joseph की इस थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर ‘जॉर्जकुट्टी’ के किरदार में नजर आए हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 5,506 शोज के साथ करीब 15.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला है।
वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का शानदार सफर
‘दृश्यम’ का पहला भाग साल 2013 में रिलीज हुआ था और यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी थी। इसके बाद Drishyam 2 को कोविड महामारी के दौरान 2021 में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

मोहनलाल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में
मोहनलाल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर L2: Empuraan का नाम आता है, जिसने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इसके अलावा—
Thudarum – 5.45 करोड़ रुपये
Hridayapoorvam – 3.25 करोड़ रुपये
Vrushabha – 0.60 करोड़ रुपये
दमदार स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3’ की कहानी और निर्देशन दोनों जीतू जोसेफ ने संभाला है। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
फिल्म में मोहनलाल के साथ Meena, Ansiba Hassan, Esther Anil, Murali Gopy, Siddique और Asha Sarath अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की उस भावनात्मक और रहस्यमयी कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह हर मुश्किल से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
