आपत्तिजनक पोस्ट पर जताई नाराजगी : बॉडी-शेमिंग पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पापाराजी को कहा- “तुम घिनौने हो”

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी Sara Tendulkar इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
दरअसल, मुंबई के एक पापाराजी अकाउंट ने सारा और उनकी भाभी सानिया चंडोक का एयरपोर्ट वीडियो शेयर करते हुए कथित तौर पर आपत्तिजनक और बॉडी-शेमिंग वाला कैप्शन लिख दिया। इसके बाद सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलकर नाराजगी जाहिर की और पैपाराजी को जमकर फटकार लगाई।

सारा ने पोस्ट में क्या लिखा
सारा ने लिखा — “तुम घिनौने हो… यह पत्रकारिता नहीं है… हमें अकेला छोड़ दो।”
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद संबंधित पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन सारा की प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।कई यूजर्स सारा के समर्थन में उतर आए हैं और ऑनलाइन बॉडी-शेमिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
वीडियो में Sara Tendulkar अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही थीं।
लेकिन वीडियो से ज्यादा चर्चा उस पोस्ट के कैप्शन की हुई… जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक और बॉडी-शेमिंग वाला बताया।
पोस्ट वायरल होने के बाद सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि इस तरह की हरकत पत्रकारिता नहीं, बल्कि बेहद घटिया सोच है।
विवाद बढ़ने के बाद हटाया पोस्ट
विवाद बढ़ने के बाद पापाराजी अकाउंट ने पोस्ट हटा दी.लेकिन सोशल मीडिया पर बहस अब भी जारी है।
लोगों का कहना है कि पब्लिक फिगर होने का मतलब यह नहीं कि किसी की निजी मर्यादा और सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए।
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और फैशन, फिटनेस व लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह फिलहाल Sachin Tendulkar Foundation में डायरेक्टर की भूमिका भी निभा रही हैं।जल्द ही वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
