शनिवार, 18 अप्रैल 202610:37:39 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बादाम खाओ, फाइल ढूंढो...फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध,वीडियो वायरल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 18, 2026
09:35 AM
बादाम खाओ, फाइल ढूंढो...फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध,वीडियो वायरल

बिलासपुर: छ्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक युवक पिछले एक साल से हाउसिंग बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगा रहा था.लेकिन अधिकारी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे ऐसे में युवक ने भी अपना विरोध जताने के लिए अनोखा तरीखा खोजा वो हाउसिंग बोर्ड ऑफिस पहुंचा और अपने हाथ लेकर गया आधा किलो बादाम और अधिकारी की टेबल पर पैकेट खोलकर डालते हुआ बोला. बादाम खाओ तो याद आ जाएगा की फाइल कहां रखी है…

क्या है पूरा मामला जानिए

दरअस ये पूरा मामला बिलासपुर का बताया जा रहा है एक युवक ने फ्लैट खरीदकर रजिस्ट्री करवाई, लेकिन नामांतरण की फाइल पिछले एक साल से “गायब” बताकर उसे बार-बार टाल दिया गया। आखिर परेशान होकर वह 500 ग्राम बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा और तंज कसते हुए बोला, शायद इससे याददाश्त तेज हो जाए और फाइल मिल जाए! इस दौरान युवक वीडियो भी बनाता रहा अधिकारी नाराज नजर आई और उल्टा युवक को ही डांटने लगी कि ये सब क्या है लेकिन जैसे ही युवक ने अपनी बात समस्या सुनाई वो शांत हो गईं


सोशल मीडिया यूजर्स ने किया कमेंट्स

हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं किसी ने लिखा है 

''बादाम खाकर याद आ जाए तो ठीक, नहीं तो अगली बार 1 किलो काजू + 500gm पिस्ता लेकर आना पड़ेगा'' 

''सरकारी फाइलों की याददाश्त तो बादाम से भी कमजोर है''

 एक और एक्स यूजर ने लिखा ''सरकारी दफ्तर में चक्कर लगा लगाकर थक जाने के बाद आदमी नाराज हो ही जायेगा! सब ऑनलाइन होना चाहिए और समय सीमा भी स्थाई होनी चाहिए! ''

वहीं वीडियो सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी तक युवक ने यह नहीं बताया है कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद युवक की फाइल मिली या नहीं .हालांकि युवक ने विरोध हताश परेशान लोगों को यूनिक आइडिया जरुर दे दिया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है

बादाम खाने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ:

दिमाग तेज करे: बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन होते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

हृदय स्वास्थ्य (Heart Health): यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाकर दिल को स्वस्थ रखता है।

पाचन और वजन प्रबंधन: इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है और भूख कम करके वजन घटाने में मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती: बादाम कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

त्वचा और बालों के लिए: विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, यह त्वचा को चमकदार बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है।

डायबिटीज नियंत्रण: बादाम ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।

सेवन का सही तरीका:

रात भर भीगे हुए और छिलका उतरे बादाम (Soaked Almonds) सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इन्हें पचाना आसान होता है।

मात्रा:एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 6-8 बादाम का सेवन पर्याप्त है

नोट: अधिक मात्रा में बादाम खाने से कैलोरी बढ़ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें