बुधवार, 15 अप्रैल 202612:01:13 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सक्ती : सिंघितराई वेदांता पावर प्लांट हादसे में अबतक क्या-क्या हुआ, अब तक 20 मजदूरों की मौत,कई घायल, मुआवजा का ऐलान

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 15, 2026
08:29 AM
सिंघितराई वेदांता पावर प्लांट हादसे में अबतक क्या-क्या हुआ, अब तक 20 मजदूरों की मौत,कई घायल, मुआवजा का ऐलान

 छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.  दरअसल मंगलवार 14 अप्रैल को प्लांट का बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 20 मजदूरों की जान चली गईं. वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं अति गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज रायपुर भी रेफर किया गया है हालांकि मौत का आकड़ा बढ़ता जा रहा है जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ, जहां अचानक बॉयलर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ. विस्फोट के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. 

बिहार, झारखंड और बंगाल के मजदूर भी घायल

इस हादसे में घायल होने वाले 12 मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाला हैं. वहीं बाकी मजदूर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं. अब तक 4 मृतक की पहचान हुई है. इस हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूर परिजन ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. इसके अलावा लापता मजदूरों की जानकारी नहीं देने को लेकर प्लांट प्रबंधन पर आरोप लगाया.वहीं हादसे में घायल मजदूरों के परिजन उनकी तलाश में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिल पा रही है…

मृतक मजदूर

मुआवजों का ऐलान, घोषणाओं और दिलासों का दौर

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. प्रधानमंत्री ने मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक सहायता की घोषणा कीPMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया


पीएम की संवेदनाएं

छत्तीसगढ़ सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि  इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है. उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. इसके साथ ही हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके. वहीं सीएम साय ने कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.CM ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं.साथ ही उन्होंने लिखा राज्य सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है.

सीएम साय ने दी संवेदना

कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे ऐलान किया

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे का एलान किया है. मृतक के परिजनों को 35-35 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का भी एलान किया गया है. घायलों को 15 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी..वहीं वेदांता ग्रुप के चैयरमैन इस हादसे पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख जताते हुए लिखा,छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है.इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है.आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है. हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है.”

वेदांता कंपनी

वहीं पावर प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच कराई जा रही है. वहीं हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने आर्थिक मदद का एलान किया है.

मुआवजे के एलान हो गए…जांच के आदेश भी जारी हो गए.लेकिन असली सवाल अब भी वहीं खड़ा है— क्या इन मौतों की जिम्मेदारी तय होगी.? या फिर हर बार की तरह.कुछ दिन शोर होगा.फिर सब खामोश हो जाएगा.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें