बुधवार, 15 अप्रैल 202610:03:35 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

दुर्ग के उतई में 5 साल की मासूम से हैवानियत : बोरे में बांधी मिली बच्ची, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 11, 2026
06:14 AM
बोरे में बांधी मिली बच्ची, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया…आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को बोरी में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया. जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया. सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, उतई थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

घटना उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा की है. दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले से 5 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई. परिजन और ग्रामीण इधर‑उधर उसे ढूंढ़ते रहे. करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची एक खंडहर के पास खुले झाड़ियों में कुएं के किनारे बोरी में बंद हालत में मिली. बोरी से बच्ची का पैर बाहर दिख रहा था और उसका मुंह तकिया के कवर 

से बांधा गया था. मेडिकल परीक्षण के बाद पता चला कि उसका दुष्कर्म हुआ है. फिलहाल बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत स्थिर है बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी ने चॉकलेट देने के बहाने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को उठाया और करीब 2 घंटे अपने घर में बंधक बनाकर रखा और  रेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश की… मासूम के साथ हुई दरिंदगी की खबर फैलते ही गांव में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। आरोपी धनेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद बीती रात करीब 150 से अधिक ग्रामीण उतई थाने पहुंच गए और उसे उनके हवाले करने की मांग करने लगे। कुछ लोगों ने आरोपी का जुलूस निकालने की बात कही, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और वह अब खतरे से बाहर है।

सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे 

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए बच्ची की हालत को लेकर जानकारी ली और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की बात कही.वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी और मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें