सोमवार, 13 अप्रैल 202610:41:48 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ सरकार ने e-KYC किया अनिवार्य

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 09, 2026
07:01 AM
छत्तीसगढ़ सरकार ने e-KYC किया अनिवार्य

महतारी वंदन योजना… छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना…अब इस योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है…राज्य की करीब 69 लाख महिलाओं के लिए अब e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है…महिला एवं बाल विकास विभाग ने 3 अप्रैल 2026 से राज्यभर में अभियान शुरू कर दिया है…

जिसकी अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई है…

सरकार ने साफ चेतावनी दी है…

सीमा तक e-KYC पूरा नहीं कराया

तो अगली किस्त रोक दी जाएगी…

अब सवाल ये… कि e-KYC कैसे कराएं? तो ये भी जान लीजिए…

जानें e-KYC कैसे कराएं ?

-हर जिले में बनाए जा रहे e-KYC सेंटर

-आधार आधारित प्रमाणीकरण

-फिंगरप्रिंट स्कैन

-OTP वेरिफिकेशन

-ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे भी सुविधा

- 69 लाख महिलाओं को 30 जून तक e-KYC कराना जरूरी

वहीं योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड के नाम में मामूली अंतर के कारण सत्यापन अटक रहा है। वर्तनी की छोटी-छोटी त्रुटियां भी ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने सभी महिलाओं को पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर रिकॉर्ड का मिलान कराने की सलाह दी है।

-1 अप्रैल 2026 से e-KYC शुरू

-नाम/डिटेल में गलती?

-पहले सुधार कराएं

-फिर e-KYC पूरा करें

-आखिरी तारीख 30 जून का इंतजार न करें

मातृ सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है…देशभर में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं…जहां करोड़ों महिलाओं को स्वास्थ्य,पोषण और आर्थिक सहायता मिल रही है…

योजना शुरू: 10 मार्च 2024

हर महीने 1000 रुपये की सहायता

अब तक 25 किस्त जारी

अप्रैल में 26वीं किस्त संभावित

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल से e-KYC को अनिवार्य कर दिया है.हालांकि 26वीं किस्त को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है…लेकिन इतना तय है…

अगर e-KYC पूरा नहीं हुआ…तो पैसा रुक सकता है…इसलिए…अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं…तो समय रहते e-KYC जरूर पूरा करें…

ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें