मंगलवार, 26 मई 202608:50:34 PM
Download App
Home/लाइफस्टाइल

Cooler Smell Remover Tips : अपनाए ये आसान टिप्स, और पाए कूलर के बदबू से छुटकारा

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 26, 2026
09:45 AM
अपनाए ये आसान टिप्स, और पाए कूलर के बदबू से छुटकारा

Cooler Smell Remover Tips: गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में कूलर चलने लगते हैं। लेकिन कई बार कूलर से ठंडी हवा की जगह सीलन और बदबू आने लगती है। कमरे में नमी बढ़ने से चिपचिपाहट महसूस होती है और पूरा माहौल असहज हो जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बदबू और सीलन से राहत पा सकते हैं।

दरअसल, कूलर में लंबे समय तक पानी जमा रहने, घास के लगातार गीले रहने और कमरे के बंद रहने से नमी बढ़ जाती है। यही नमी बदबू की बड़ी वजह बनती है। आइए जानते हैं कुछ असरदार टिप्स

कांच की कटोरी में रखें सेंधा नमक

अगर कमरे में कूलर की वजह से सीलन जैसी बदबू आ रही है, तो एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर कूलर के पास या कमरे के किसी कोने में रख दें। सेंधा नमक हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने का काम करता है। इससे कमरे की सीलन कम होती है और बदबू भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

यह भी पढ़े -- 2.5 करोड़ की सवारी : 45 रुपये के गमले पर आ गया दिल, यूपी में ‘हाई-टेक’ चोरी पर योगी का तंज

कांच की कटोरी ही क्यों इस्तेमाल करें?

कांच नमी और गंध को बेहतर तरीके से संभालता है, जबकि प्लास्टिक के बर्तनों में बदबू बस जाती है। इसलिए सेंधा नमक रखने के लिए हमेशा कांच की कटोरी का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

सेंधा नमक में मिलाएं खुशबू

अगर आप कमरे में हल्की और ताजगी भरी खुशबू चाहती हैं, तो सेंधा नमक में 2-3 बूंद नींबू या लैवेंडर ऑयल मिला सकती हैं। इससे कमरे में फ्रेशनेस बनी रहती है और वातावरण भी सुगंधित महसूस होता है।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

  • कूलर की नियमित सफाई करें

  • कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहें

  • कूलर की घास (पैड) साफ रखें

  • टंकी को अच्छी तरह धोएं

  • फैन और जाली की सफाई करें

  • कमरे को पूरी तरह बंद करके कूलर न चलाएं

  • कमरे में धूप और ताजी हवा आने दें

इन आसान उपायों को अपनाकर आप कूलर की बदबू, सीलन और चिपचिपाहट से राहत पा सकते हैं और गर्मी में भी कमरे को ताजा और ठंडा बनाए रख सकते हैं।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें