Ranveer Singh Banned : ‘Don 3’ छोड़ने के बाद FWICE का बड़ा फैसला, इंडस्ट्री में हलचल

बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। फिल्म वर्कर्स संगठन FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। इसके बाद अब इंडस्ट्री के कई टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स उनके साथ काम करने से इनकार कर सकते हैं, जिससे उनकी फिल्मों की शूटिंग पर असर पड़ सकता है।
‘Don 3’ से शुरू हुआ पूरा विवाद
यह पूरा मामला फिल्म Don 3 से जुड़ा है, जिसे डायरेक्टर Farhan Akhtar बना रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह को पहले इस फिल्म के लिए साइन किया गया था और प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका था, लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

मेकर्स का नुकसान का दावा
फिल्म मेकर्स का कहना है कि इस बदलाव के कारण उन्हें लगभग 40 से 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेट तैयारी, शेड्यूल बदलाव और प्री-प्रोडक्शन में यह खर्च शामिल है। इसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE और प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत दर्ज कराई।
FWICE का फैसला
FWICE का कहना है कि रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद फेडरेशन ने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया।

आगे क्या असर हो सकता है
इस फैसले का असर रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है क्योंकि इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा FWICE से जुड़ा हुआ है। इससे शूटिंग और प्रोडक्शन में रुकावट आने की संभावना है।
टीम का रिएक्शन
रणवीर सिंह की टीम ने इस मामले पर ज्यादा बयान देने से इनकार किया है और कहा है कि वे इस विवाद को शांति और सम्मान के साथ संभालना चाहते हैं।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
