सोमवार, 25 मई 202607:41:23 PM
Download App
Home/मनोरंजन

इमोशंस, रोमांस और ट्विस्ट का परफेक्ट मिश्रण : ‘Cocktail2’ का नया गाना ‘तुझको’ रिलीज, शाहिद-रश्मिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल

admin

admin

May 25, 2026
07:09 AM
‘Cocktail2’ का नया गाना ‘तुझको’ रिलीज, शाहिद-रश्मिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नया रोमांटिक गाना ‘तुझको’ सोमवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छा गया। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के गाने ने दर्शकों को अपनी भावुक धुन और खूबसूरत विजुअल्स से प्रभावित किया है। यह गाना एक सोलफुल रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें प्यार, जज्बात और रिश्तों की गहराई को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

गाने में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों कलाकारों की सहज अदाकारी और रोमांटिक बॉन्ड दर्शकों को कहानी से जोड़ने में सफल साबित हो रहा है। गाने का हर फ्रेम सिनेमाई खूबसूरती से भरपूर है, जो इसे एक यादगार अनुभव बनाता है।

रश्मिका ने शेयर किया खास पोस्ट

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, “बहुत सारे प्यार और भावनाओं से भरा यह खूबसूरत गाना दिल को छू लेने वाला है।” रश्मिका ने आगे लिखा कि उन्हें यह गाना बेहद पसंद आया और उम्मीद है कि दर्शक भी इसे उतना ही प्यार देंगे।

रश्मिका की इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर गाने को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे साल का सबसे खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक बताया।

अरिजीत और सुनिधि की आवाज ने बढ़ाया जादू

‘तुझको’ को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और सुनिधि चैहान ने अपनी मधुर आवाज दी है। दोनों की गायकी ने गाने को और ज्यादा भावनात्मक बना दिया है। वहीं, गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है। संगीत और लिरिक्स का यह मेल दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रहा है।

गाने के आखिर में आया बड़ा ट्विस्ट

मेकर्स ने गाने के अंत में कृति सेनन की एंट्री दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पूरे गाने में शाहिद और रश्मिका के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है, लेकिन आखिरी दृश्य में कृति सेनन के आने से कहानी में लव ट्राएंगल का संकेत मिलता है। इसी ट्विस्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। आधुनिक रिश्तों, प्यार और भावनात्मक उलझनों पर आधारित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें