सोमवार, 25 मई 202607:37:33 PM
Download App
Home/मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ के बाहर अफरा-तफरी : संडे दर्शन के दौरान फैन बेहोश, वीडियो वायरल

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 25, 2026
07:06 AM
संडे दर्शन के दौरान फैन बेहोश, वीडियो वायरल

मुंबई: मुंबई के जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। लेकिन इस बार का संडे दर्शन अचानक चर्चा में आ गया, जब भीड़ और तेज गर्मी के बीच एक फैन अचानक बेहोश हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर रविवार जुटती है भारी भीड़

अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन काफी समय से एक परंपरा बन चुका है, जिसमें वह हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पहले से ही इकट्ठा हो जाते हैं। इस बार भी भीड़ पहले की तरह काफी ज्यादा थी और तेज गर्मी के कारण हालात और मुश्किल हो गए थे।

अमिताभ के संडे दर्शन के दौरान फैन बेहोश

भीड़ और गर्मी के बीच फैन बेहोश

इस दौरान अचानक एक फैन भीड़ के बीच में ही जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और उसे पानी पिलाया गया। भीड़ को थोड़ा हटाकर उसे सांस लेने की जगह दी गई, लेकिन कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घबराकर इधर-उधर होने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, उठे सवाल

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी भीड़ के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं कुछ यूजर्स ने फैंस की इस तरह की भारी भीड़ को लेकर चिंता भी जताई है।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में भी दिखाई देंगे।

अस्पताल में भर्ती की अफवाह

हाल ही में अमिताभ बच्चन को लेकर अस्पताल में भर्ती होने की अफवाह भी सामने आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि वह केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और बाद में घर लौट आए थे।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें