शनिवार, 20 जून 202609:25:09 PM
Download App
Home/देश

भोपालियों में चढ़ा योग का खुमार : सामूहिक अभ्यास से दिया स्वस्थ्य जीवनशैली और फिट रहने का संदेश, केन्द्रीय मंत्री ने भी लगाया आसन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 20, 2026
06:41 AM
सामूहिक अभ्यास से दिया स्वस्थ्य जीवनशैली और फिट रहने का संदेश, केन्द्रीय मंत्री ने भी लगाया आसन

भोपाल। दुनियाभर में कल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किा जाएगा। इससे पहले ही योग कार्यक्रमों की धूम देखने को मिल रही है। इतना ही ही नहीं योग दिवस की पूर्व संध्या यानि शनिवार सुबह भोपाल में आयोजित योग कार्यक्रमों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट रहने का संदेश दिया।

टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने योगाभ्यास किया। दोनों नेताओं ने नागरिकों से नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है।

बड़ा तालाब के किनारे गूंजा योग का संदेश

मुख्य कार्यक्रम के बाद विश्वास सारंग बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब में आयोजित योग सत्र में भी शामिल हुए। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सुबह के शांत माहौल में लोगों ने विभिन्न योग क्रियाएं कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

मंत्री सारंग ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में बड़े स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।

युवाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खिलाड़ी योग सत्र में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार युवाओं का यह उत्साह इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक हो रही है।

स्वस्थ भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा

योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने पूरे भोपाल को योगमय वातावरण में रंग दिया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों ने स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत के लक्ष्य को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें