शुक्रवार, 17 अप्रैल 202612:08:14 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

GT vs KKR कौन मारेगा बाजी ? : जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी गुजरात, पहली जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 17, 2026
10:16 AM
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी गुजरात, पहली जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता

खेल । आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में Gujarat Titans का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। यह मैच अहमदाबाद के होम ग्राउंड Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा।

कोलकाता की टीम इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से टीम का खाता खुला। वहीं गुजरात टाइटंस ने चार में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है और संतुलित प्रदर्शन किया है।

हेड-टू-हेड में गुजरात आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। पांच मैचों में से तीन में गुजरात ने जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को सिर्फ एक जीत मिली है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
केकेआर की गुजरात पर इकलौती जीत इसी मैदान पर साल 2023 में आई थी, जब उसने 7 विकेट से मुकाबला जीता था। वहीं 2025 में खेले गए मैच में गुजरात ने 39 रनों से जीत हासिल की थी।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

गुजरात टाइटंस ने सीजन की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन लगातार दो हार के बाद टीम फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति बेहद खराब है। टीम को पांच में से चार मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच रद्द रहा। इसी वजह से केकेआर सिर्फ 1 अंक के साथ तालिका में आखिरी पायदान पर मौजूद है।

दोनों टीमों के संभावित स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें