शुक्रवार, 17 अप्रैल 202610:36:20 AM
Download App
Home/विदेश

अब टीम को लेने होंगे कड़े फैसले : पंजाब के खिलाफ मिली करारी शिकस्त पर पंड्या का सख्त संदेश, और क्या कहा जानें

admin

admin

Apr 17, 2026
07:51 AM
पंजाब के खिलाफ मिली करारी शिकस्त पर पंड्या का सख्त संदेश, और क्या कहा जानें

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की करारी हार के बाद टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद साफ कहा कि अब टीम को “कठिन फैसले” लेने होंगे और हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। जवाब में पंजाब किंग्स ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह (80’) और कप्तान श्रेयस अय्यर (66) ने मैच को एकतरफा बना दिया।

“जिम्मेदारी लो या बाहर बैठो”: पंड्या का सख्त संदेश

हार के बाद पंड्या का बयान साफ इशारा कर रहा है कि अब टीम में नाम नहीं, प्रदर्शन चलेगा। उन्होंने कहा कि टीम को अपनी गलतियों का विश्लेषण करना होगाकृचाहे वह रणनीति हो, व्यक्तिगत प्रदर्शन या टीम का तालमेल।

बड़े नामों पर खतरा, कौन होगा बाहर?

मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उसके स्टार खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए और पांच मैचों में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं।

तिलक वर्मा का बल्ला भी खामोश हैकृपांच मैचों में मात्र 43 रन।

सबसे ज्यादा चिंता जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को लेकर है, जो इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों में से एक या दो को अगले मैच में बाहर बैठाने का बड़ा फैसला ले सकता है।

प्लेऑफ की राह मुश्किल

मुंबई इंडियंस ने पांच में से चार मैच गंवा दिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर पहुंच चुकी है। अगर जल्द वापसी नहीं हुई, तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं।

पंजाब का आत्मविश्वास चरम पर

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने प्लान पर टिके रहे। प्रभसिमरन की पारी को उन्होंने मैच का टर्निंग पॉइंट बताया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें