शुक्रवार, 17 अप्रैल 202611:20:37 AM
Download App
Home/देश

संसद में बोले MP पप्पू यादव : 'सबसे ज्यादा पोर्न देखने की आदत नेताओं को'

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 17, 2026
09:42 AM
'सबसे ज्यादा पोर्न देखने की आदत नेताओं को'

देश । पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद Pappu Yadav ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक 2026 पर संसद में चर्चा के दौरान तीखा रुख अपनाया। उन्होंने राजनीतिक वर्ग पर गंभीर नैतिक सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यौन शोषण के मामलों में नेताओं की भूमिका चिंताजनक है और अश्लील सामग्री देखने की प्रवृत्ति में भी वे आगे हैं। उनके इन बयानों के दौरान सदन में कई बार ‘शेम-शेम’ के नारे लगे।

नेताओं और सांसदों पर साधा निशाना
पप्पू यादव ने सांसदों और राजनीतिक नेतृत्व की छवि पर सीधा प्रहार करते हुए दावा किया कि 755 सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं, जिनमें से 155 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

‘हमाम में हम सब नंगे हैं’
अपने बयान में उन्होंने कहा, “भारत में यौन शोषण के मामलों में पहले स्थान पर नेता, दूसरे पर बाबा और उसके बाद अन्य पदाधिकारी आते हैं। हमाम में हम सब नंगे हैं।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी कहा कि गूगल पर सबसे अधिक अश्लील सामग्री देखने वालों में नेता शामिल हैं।

महिला आरक्षण विधेयक का विरोध
महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) का विरोध करते हुए पप्पू यादव ने इसे पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया। उन्होंने मांग की कि आरक्षण के भीतर ओबीसी, ईबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित किया जाए।सांसद ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा, मीडिया और फैशन जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं का शोषण होता है, जो गंभीर सामाजिक मुद्दा है।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें