सोमवार, 28 सितंबर 202611:46:53 PM
Download App
Home/देश

केरल और हिमाचल में कैसे बनी कांग्रेस की सरकार? : ईसी पर उठ रहे सवालों पर चिराग ने विपक्ष को दिखाया आइना

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 28, 2026
10:48 AM
ईसी पर उठ रहे सवालों पर चिराग ने विपक्ष को दिखाया आइना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो इसकी समीक्षा सभी राज्यों और चुनावों के संदर्भ में होनी चाहिए। उन्होंने केरल और हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए विपक्ष से पूछा कि वहां उसकी सरकारें कैसे बनीं।

चिराग ने विपक्ष पर चुनिंदा तरीके से सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कई राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार बनने का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी एक स्थान पर चुनावी प्रक्रिया को गलत और दूसरे स्थान पर सही बताना उचित नहीं है। लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत का भी उल्लेख करते हुए विपक्ष से सवाल किया कि यदि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर इतने गंभीर सवाल हैं तो विपक्षी उम्मीदवार चुनाव क्यों और कैसे जीत रहे हैं। उन्होंने विपक्ष से यह भी पूछा की केरल और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कैसे बनी।

उत्तर प्रदेश को लेकर भी बोले चिराग

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने प्रयागराज में युवाओं की मौजूदगी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वहां युवाओं का समर्थन देखकर उनका विश्वास बढ़ा है और उनकी पार्टी जिस सोच के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, उसमें उन्हें लोगों के साथ की उम्मीद दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की बड़ी भागीदारी राजनीतिक गतिविधियों में उनकी रुचि को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के आगामी चुनावी प्रयासों को लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें