बुधवार, 27 मई 202608:54:53 PM
Download App
Home/विदेश

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह ढेर : आईडीएफ का दावा, महीनों की निगरानी के बाद आपरेशन को दिया अंजाम

admin

admin

May 27, 2026
08:00 AM
आईडीएफ का दावा, महीनों की निगरानी के बाद आपरेशन को दिया अंजाम

यरुशलम। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच हमास को बड़ा झटका लगा है। इजरायल ने दावा किया है कि आइडीएफ ने हमास का सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को ढेर कर दिया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को हमास की सैन्य संरचना के लिए एक “बड़ा झटका” बताया है। इजराइयली अधिकारियों की मानें तो इस आॅपरेशन को अंजाम इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने संयुक्त रूप से दिया।

महीनों की निगरानी के बाद कार्रवाई

रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली खुफिया एजेंसियां लंबे समय से मोहम्मद ओदेह पर नजर बनाए हुए थीं। दावा किया गया है कि महीनों तक उनकी गतिविधियों की निगरानी की गई और सही मौके पर गाजा सिटी में हमला किया गया। इस दौरान कई इमारतों को निशाना बनाया गया, जिन्हें ओदेह और उनके सहयोगियों के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

7 अक्टूबर हमले से जुड़ाव का आरोप

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मोहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान हमास की खुफिया इकाई के प्रमुख थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने हमलों की योजना और समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही इजरायली सेना का कहना है कि हालिया संघर्ष के दौरान भी वह इजरायली बलों पर हमलों की रणनीति और संचालन में शामिल थे।

नेतृत्व में हालिया बदलाव का दावा

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद ओदेह को हाल ही में हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड्स का नया प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद की मौत के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इजरायली अधिकारियों ने ओदेह को हमास के बचे हुए शीर्ष सैन्य कमांडरों में से एक बताया है।

परिवार के हताहत होने का दावा और प्रतिक्रिया

गाजा से जुड़े हमास-समर्थित सूत्रों का दावा है कि इस हमले में मोहम्मद ओदेह के साथ उनकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। दूसरी ओर इजरायली रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन को सफल बताते हुए आईडीएफ और शिन बेट की सराहना की है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें