बुधवार, 3 जून 202607:24:38 PM
Download App
Home/देश

दिल्ली अग्निकांड में सिस्टम की लापरवाही बेनकामः : 6 कमरों की अनुमति वाले भवन में 25 कमरे और बेसमेंट तक अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी की भी अनदेखी

admin

admin

Jun 03, 2026
08:28 AM
6 कमरों की अनुमति वाले भवन में 25 कमरे और बेसमेंट तक अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी की भी अनदेखी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला अग्निकांड सामने आया, जिसमें होटल फ्लॉरिस स्टे में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दुखद हादसे के साथ ही होटल के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया है कि होटल को दिल्ली सरकार से बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत लाइसेंस मिला था, जिसमें केवल छह कमरे बनाने की अनुमति थी। परंतु, होटल में अवैध रूप से 25 कमरे बनाए गए थे। इतना ही नहीं, बेसमेंट में भी अवैध रूप से कमरे बनाए गए थे। इस गंभीर लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानकों का नहीं किया गया पालन

बता दें कि यह इलाका साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के करीब होने के कारण यहां कई होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां विदेशी नागरिक इलाज के लिए आते हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि होटल में फायर सेफ्टी सिस्टम या तो मौजूद नहीं था या फिर ठीक से काम नहीं कर रहा था। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

दिल्ली में एक होटल में आग लगने से 20 की मौत. (photo: Screengrabs)

कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी इमारत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 9 बजे होटल के भीतर अचानक शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग की तेज लपटों के कारण लोग अपने कमरों में फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए कई लोगों ने मजबूरी में ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे कुछ की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने होटल के अधिकांश हिस्से को भारी नुकसान पहुंचाया।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में कराया गया भर्ती

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें मैक्स अस्पताल, एम्स ट्रॉमा सेंटर और पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें