रविवार, 28 जून 202608:07:41 PM
Download App
Home/देश

MP में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत : सुमन पंचायत और एंटी-माइक्रोबियल प्लान 2.0 का शुभारंभ, CM ने बताया प्रदेश को अग्रणी बनाने का संकल्प

admin

admin

Jun 28, 2026
04:10 PM
सुमन पंचायत और एंटी-माइक्रोबियल प्लान 2.0 का शुभारंभ, CM ने बताया प्रदेश को अग्रणी बनाने का संकल्प

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी के कारण मध्यप्रदेश निरंतर अग्रणी राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि “सुमन पंचायत” जैसी नवाचार आधारित योजनाएं ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जो पंचायतें बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी, उन्हें प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मातृ वंदना योजना, खसरा नियंत्रण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव जैसे कार्यक्रमों में जनभागीदारी से उल्लेखनीय परिणाम मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित किए हैं, विशेषकर कोविड जैसी महामारी के सफल प्रबंधन में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

सुमन पंचायत और एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक्शन प्लान 2.0 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए “सुमन पंचायत” योजना की शुरुआत की और स्टेट एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) एक्शन प्लान 2.0 का अनावरण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य पुस्तिकाओं का लोकार्पण और जागरूकता पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक रोगी के लिए ईश्वर के समान हैं, क्योंकि उनकी देखरेख और उपचार से जीवन सुरक्षित होता है। प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का एकीकरण कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में कार्य किया गया है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बैतूल जिले के कुकरू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद प्रशासन अकादमी में प्रतीक स्वरूप बच्चों को दवा पिलाई गई। यह तीन दिवसीय अभियान 29 और 30 जून को घर-घर जाकर संचालित किया जाएगा।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों के टीकाकरण में देश में अग्रणी है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है।

कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण और स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया। राजगढ़, डिंडौरी और मुरैना ने सर्वाइकल कैंसर रोकथाम में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि बालाघाट, छिंदवाड़ा और शाजापुर को यकृत मिशन में सम्मान मिला।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें