शनिवार, 23 मई 202609:58:00 PM
Download App
Home/देश

Cannes Film Festival 2026 : इंडियन डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, जिस होटल में रुकी उसका एक दिन का किराया जान उड़े लोगों के होश

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 23, 2026
05:11 AM
इंडियन डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, जिस होटल में रुकी उसका एक दिन का किराया जान उड़े लोगों के होश

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes Film Festival 2026: फ्रांस में चल रहे इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल में आखिरकार भारतीय अभिनेत्री और कान्स की इंडियन क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ने एंट्री कर ही ली. उनके कॉन्फिडेंस ने साबित कर दिया कि ग्लोबल फैशन स्टेज में उन्हें मोस्ट आईकॉनिक क्यों कहा जाता है।कई दिनों से चल रही उत्सुकता के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार फ्रेंच रिवेरा में एक बेहद खूबसूरत ब्लू कलर के गाउन में पहुंचीं, जिसने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

ब्लू ड्रेस में नजर आईं ऐश्वर्या

कान्स के ग्रैंड रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। अपने इस खास लुक के लिए उन्होंने डिजाइनर Amit Aggarwal द्वारा डिजाइन किया गया चमचमाता ‘लुमिनारा’ गाउन चुना, जो बेहद ग्लैमरस और शाही नजर आ रहा था।हालांकि गाउन काफी हैवी दिख रहा था और वीडियो में साफ नजर आया कि ऐश्वर्या को चलते समय थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस आउटफिट को मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया, जिसने उनके लुक में एलिगेंस जोड़ दी। साइड-पार्टेड कर्ली हेयर, डायमंड नेकपीस और स्टाइलिश ईयररिंग्स के साथ ऐश्वर्या का पूरा लुक बेहद शानदार और क्लासी नजर आया।

ड्रेस को बनाने में लगे 1,500 घंटे

लेकिन इस पूरे लुक की सबसे खास बात थी गाउन पर की गई बेहद बारीक क्रिस्टल कढ़ाई, जिसने आउटफिट को और भी रॉयल बना दिया। Amit Aggarwal की सिग्नेचर ‘क्रिस्टल वेन’ एम्ब्रॉयडरी तकनीक से तैयार इस ड्रेस में चमचमाते क्रिस्टल्स का बेहद महीन और डिटेल्ड काम किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार आउटफिट को तैयार करने में 1,500 घंटे से ज्यादा का समय लगा और इसे पूरी तरह हाथों से तैयार किया गया। यही वजह है कि Aishwarya Rai Bachchan का ये रेड कार्पेट लुक फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

लाइट पिंक ड्रेस में बरपाया कहर

इसके बाद Aishwarya Rai Bachchan का दूसरा रेड कार्पेट लुक भी सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस बार वह हल्के गुलाबी रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। गाउन के साथ मैचिंग पिंक केप ने उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। इस आउटफिट की खासियत उसकी शानदार ड्रेपिंग थी, जो बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रही थी। सॉफ्ट कलर टोन और फ्लोई सिल्हूट में ऐश्वर्या का यह अंदाज बेहद रॉयल और ड्रीमी नजर आया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

फ्रांस के होटल मार्टिनेज में ऐश्वर्या ठहरी

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या कान्स के फेमस सेलेब्रिटी होटल मार्टिनेज का वेलकम रिसीव कर रही हैं.अगर आपको जानकारी न हो तो बता दें कि Hotel Martinez फ्रांस के सबसे महंगे और लग्जरी होटलों में गिना जाता है। यह होटल अपनी शानदार हॉस्पिटैलिटी और रॉयल सुविधाओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

हर साल Cannes Film Festival के दौरान इसी होटल में इंटरनेशनल सेलेब्स, फिल्म स्टार्स और जूरी मेंबर्स का जमावड़ा लगता है। यही वजह है कि Aishwarya Rai Bachchan भी कान्स के दौरान इसी लग्जरी होटल में ठहरी हुई हैं।

होटल का एक दिन का किराया 15000 रुपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hotel Martinez में एक दिन ठहरने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। लग्जरी सुविधाओं और शानदार सर्विस के लिए मशहूर यह होटल Cannes Film Festival के दौरान खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है। कान्स में शामिल होने वाले कई बड़े सितारे और फिल्मी हस्तियां इसी होटल में रुकती हैं। वहीं, होटल मार्टिनेज में आयोजित होने वाली सेलेब्स की आफ्टर पार्टी भी काफी पॉपुलर मानी जाती है, जहां ग्लैमर और स्टार पावर का अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

बेटी आराध्या रेड गाउन में दिखीं साथ

इस दौरान Aishwarya Rai Bachchan के साथ उनकी बेटी Aaradhya Bachchan भी नजर आईं। आराध्या रेड कलर के खूबसूरत गाउन में मां के साथ पोज देती दिखाई दीं और दोनों की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि ऐश्वर्या साल 2002 से लगातार Cannes Film Festival का हिस्सा बनती आ रही हैं। इन सालों में उन्होंने अपने फैशन और स्टाइल के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए हैं और हर बार अपने शानदार लुक्स से रेड कार्पेट पर अलग छाप छोड़ी है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें