सोमवार, 27 अप्रैल 202602:35:19 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

रिंकू सिंह की धमाकेदार पारी से केकेआर की रोमांचक जीत : इरफान पठान ने की जमकर तारीफआखिरी ओवर में लगाए गए चार छक्कों ने पलटा मैच

admin

admin

Apr 27, 2026
09:27 AM
इरफान पठान ने की जमकर तारीफआखिरी ओवर में लगाए गए चार छक्कों ने पलटा मैच

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एक बेहद रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में केकेआर की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे रिंकू सिंह, जिन्होंने दबाव भरी परिस्थितियों में नाबाद 83 रनों की यादगार पारी खेली।

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रिंकू सिंह की इस पारी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पारी के आखिरी ओवर में रिंकू के बल्ले से निकले लगातार चार छक्कों ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। एक स्पोर्ट्स शो पर बातचीत करते हुए पठान ने कहा कि रिंकू ने न सिर्फ गेंदबाज की रणनीति को समझा बल्कि उसी के अनुसार अपने शॉट्स भी बदले। उन्होंने बताया कि रिंकू ने मैदान के दोनों तरफ शॉट खेलकर रन बनाए और दबाव में भी अपनी सोच साफ रखी।

जिम्मेदारी के साथ टीम को संकट से बाहर निकाला

इरफान पठान के अनुसार, रिंकू सिंह ने इस पारी में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और टीम को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा आया जब रिंकू ने स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया और सही मौके पर बड़े शॉट खेले। यह उनकी मैच की समझ और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

केकेआर 31 रन पर गंवा दिए 4 विकेट

मैच की स्थिति की बात करें तो जब रिंकू क्रीज पर आए, तब केकेआर ने 31 रन पर ही अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। टीम मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन रिंकू ने एक छोर संभाले रखा और पारी को आगे बढ़ाया। आखिरी ओवर में उन्होंने लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी के खिलाफ लगातार चार छक्के जड़कर केकेआर को 155 रन तक पहुंचाया।

रिंकू ने पहली ही गेंद पर फोर जड़ केकेआर को दिलाई जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 155 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया। वहां केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया। सुपर ओवर में केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चैका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें