शनिवार, 25 अप्रैल 202612:24:57 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

Sachin Tendulkar @ 56 : महान बल्लेबाज को बधाइयों का लगा तांता, आईसीसीसी चीफ से लेकर इन्होंने दी शुभकामनाएं

admin

admin

Apr 24, 2026
06:16 AM
महान बल्लेबाज को बधाइयों का लगा तांता, आईसीसीसी चीफ से लेकर इन्होंने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा, ष्हमारे खेल के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्रिकेट में आपका शानदार योगदान दुनिया भर की पीढ़ियों को हमारा शानदार खेल खेलने और देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जबकि आपकी हमदर्दी और इंसानियत का समाज पर लगातार और अहम असर पड़ता रहेगा।

बीसीसीआई ने ऐसे दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य, महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

एमआई ने सचिन की केक काटते तस्वीर की शेयर

मुंबई इंडियंस ने एक्स अकाउंट पर सचिन की केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की है। टीम ने कैप्शन में लिखा है, ष्वो छोटा लड़का जो क्रिकेट को पसंद प्रत्येक व्यक्ति के दिल की धड़कन बन गया। जन्मदिन मुबारक हो, सचिन तेंदुलकर।। बता दें कि सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और संन्यास के बाद से ही इस टीम के मेंटॉर हैं।

केकेआर के कैप्टन ने भी दी बधाई

पंजाब किंग्स ने एक्स पर सचिन की 2011 विश्व कप जीतने के बाद वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, उस महान व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक्स पर सचिन तेंदुलकर के साथ अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे और उपकप्तान रिंकू सिंह की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

जन्मदिन मुबारक हो, क्रिकेट के भगवानः आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक्स पर लिखा, हर जेनरेशन ने एक ही नाम में अपना हीरो देखा है, वो नाम सचिन तेंदुलकर का है। ऐसे व्यक्ति जिसने सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला, बल्कि इसे हम सभी के लिए एक धर्म, एक पनाह और विश्वास करने की एक वजह बना दिया। जन्मदिन मुबारक हो, क्रिकेट के भगवान। गुजरात टाइटंस ने लिखा, उस महान व्यक्ति का जश्न मनाएं जिसने सचिन, सचिन के नारे को एक भावना में बदल दिया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें