गुरुवार, 19 नवंबर 202607:45:23 PM
Download App
Home/देश

मप्र कांग्रेस में आधी आबादी को मिलेगा बड़ा मौका : जीतू ने हर सीट से मांगे 5-5 सक्रिय महिला नेताओं के नाम, रीना बोरासी को मिली जिम्मेदारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
11:26 AM
जीतू ने हर सीट से मांगे 5-5 सक्रिय महिला नेताओं के नाम, रीना बोरासी को मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अब आधी आबादी को सियासत की मुख्यधारा में बड़ी भूमिका देने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। दअरसल कांग्रेस ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनावों पर फोकस कर दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हर विधानसभा और लोकसभा सीट से पांच-पांच ऐसी महिलाओं के नाम मांगे हैं, जो राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस पहल का मकसद सिर्फ महिला चेहरों की तलाश करना नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व की मजबूत टीम को तैयार करना है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी केवल महिलाओं के नाम जुटाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिला नेताओं की राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति योगदान और जनता के बीच उनकी पकड़ का भी आकलन करेगी। साथ ही चयनित महिला नेताओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। उनके प्रदर्शन के आधार पर भविष्य में चुनावी टिकट देने से लेकर संगठन में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपने तक पर विचार किया जा सकता है।

रीना बोरासी ने तेज की तैयारी

इस पूरी कवायद को आगे बढ़ाने में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी भी सक्रिय हो गई हैं। महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने और संगठन की इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

महिला आरक्षण से पहले कांग्रेस का चुनावी होमवर्क

कांग्रेस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण लागू होने से पहले ही हर सीट पर मजबूत महिला नेतृत्व तैयार करना है। पार्टी चाहती है कि भविष्य में महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिले तो उसके पास पहले से प्रशिक्षित और सक्रिय चेहरों की टीम मौजूद हो। हालांकि, इस रणनीति के साथ पार्टी के भीतर महिला नेताओं की टिकट दावेदारी को लेकर नई हलचल भी देखने को मिल सकती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें