गुरुवार, 19 नवंबर 202607:45:24 PM
Download App
Home/देश

मप्र में ठंड ने पकड़ी रफ्तारः : कई जिलों में 10 डिग्री ने नीचे पहुंचा पारा, दिन में भी सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
10:19 AM
कई जिलों में 10 डिग्री ने नीचे पहुंचा पारा, दिन में भी सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के चलते सूबे का तापमान तेजी से गिरने लगा है। रात के साथ अब दिन में भी ठंड का असर दिखाई देने लगा है। वहीं सीजन में पहली बार प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। भोपाल का पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं उमरिया में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, रीवा में 9.4 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दमोह में पारा 10 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार गिरते तापमान के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।

अगले कुछ दिन सताएगी सर्दी

मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

कई जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल ने 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में ज्यादा रहेगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें