कोसमी गांव के पीड़ित परिवारों से मिले शिवराज के बेटे, : कार्तिकेय ने जमीन पर बैठकर किया भोजन और सुनी व्यथा, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी

बुधनी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान मंगलवाल को बुधनी क्षेत्र के कोसमी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जहां पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।
पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे कार्तिकेय, सुनी परेशानी
कार्तिकेय सिंह चौहान ने कोसमी गांव में पीड़ित आदिवासी परिवारों से संवाद कर उनकी परेशानियों को जाना और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “अधिकारियों को आपसे टकराने के पहले हमसे टकराना होगा।”
बच्चे का जन्मदिन मनाया, पक्की छत का लिया संकल्प
इस मुलाकात का भावुक पल उस समय सामने आया, जब कार्तिकेय सिंह चैहान ने परिवार के एक छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाया। केक काटने से पहले उन्होंने कहा कि आज उनके छोटे भाई का जन्मदिन है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जन्मदिन पर उसके सिर पर पक्की छत नहीं है।
उन्होंने परिवार के साथ उसी पंडाल के नीचे जन्मदिन मनाने की बात कही और संकल्प लिया कि अगले जन्मदिन तक बच्चे के सिर पर पक्की छत होनी चाहिए। उनके इस संकल्प ने परिवार की आवास संबंधी समस्या को प्रमुखता से सामने रखा। कार्तिकेय सिंह चैहान ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
