शनिवार, 18 अप्रैल 202610:45:42 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मप्र में गर्मी ने दिखाए तेवर : तपिश से कराहा खजुराहो, राजधानी में भी 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दो दिन तक राहत के आसार नहीं

admin

admin

Apr 18, 2026
07:30 AM
तपिश से कराहा खजुराहो, राजधानी में भी 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दो दिन तक राहत के आसार नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल का पारा इस मौसम में 41 पार गया है। इसके साथ इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। अगले 48 घंटों के दौरान इसमें करीब 2 डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलो में 40 डिग्री से अधिक पारा दर्ज किया गया है। खजुराहों में सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह सामान्य से 1.6 से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दतिया, गुना, रतलाम, दमोह, जबलपुर, मंडला और नौगांव के साथ उमरिया और टीकमगढ़ में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं मलाजखंड, सीधी, सतना, रीवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, श्योपुर, रायसेन, नर्मदापुरम और ग्वालियर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

औसतन तीस दिन चलती है गर्म हवाएं

मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। बावजूद इसके गर्म हवाएं अप्रैल से मई के बीच औसतन 30-35 दिन ही चलती है।

सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर

खजुराहो- 43.2 डिग्री

उमरिया- 42.9 डिग्री

टीकमगढ़- 42.8 डिग्री

नौगांव - 42.6 डिग्री

दमोह-मंडला- 42.5 डिग्री

रतलाम- 42.3 डिग्री

गुना-दतिया- 42.2 डिग्री

बड़े शहरों में भी तेज गर्मी का असर

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के बड़े शहर भी गर्मी से बेहाल हैं। भोपाल में 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.3 डिग्री और जबलपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें