सोमवार, 17 अगस्त 202603:38:25 PM
Download App
Home/देश

नितिन नवीन ने सजाई नई टीमः : मप्र से लाल सिंह आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राम माधव की संगठन में हुई वापसी, महिलाओं को भी मिली खास तवज्जो

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 17, 2026
10:18 AM
मप्र से लाल सिंह आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राम माधव की संगठन में हुई वापसी, महिलाओं को भी मिली खास तवज्जो

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को जारी हुई सूची में चुनिंदा नेताओं को जगह दी गई है। जिन्हें संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है। सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

मप्र-छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मिली जगह

भाजपा की नई टीम में महिला नेताओं को भी खास जगह मिली

भाजपा की नई टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह पार्टी की नई संगठनात्मक टीम में कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियां मिली हैं।

राम माधव की संगठन में वापसी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संगठन में अहम भूमिका दी है। वहीं, राम माधव की भी भाजपा संगठन में वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संगठन में उनकी नई भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम में किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली?

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:-

क्रमांक

नाम

राज्य

1

वसुंधरा राजे सिंधिया

राजस्थान

2

तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड

3

राम माधव

दिल्ली

4

बैजयंत जय पांडा

ओडिशा

5

डी. पुरंदेश्वरी

आंध्र प्रदेश

6

रेखा वर्मा

उत्तर प्रदेश

7

वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

गुजरात

8

डॉ. भारती प्रवीण पवार

महाराष्ट्र

9

सरदार मनप्रीत सिंह बादल

पंजाब

10

लाल सिंह आर्य

मध्य प्रदेश

11

प्रो. एम. नागराजा

कर्नाटक

12

प्रो. तारिक मंसूर

उत्तर प्रदेश

13

डॉ. मधुचंद्र कर

पश्चिम बंगाल

 राष्ट्रीय महामंत्री:-

पद

नाम

राज्य

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

बी.एल. संतोष

दिल्ली

राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन)

शिवप्रकाश

मुंबई

राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन)

सौदान सिंह

चंडीगढ़

राष्ट्रीय महामंत्री

विनोद तावड़े

महाराष्ट्र

राष्ट्रीय महामंत्री

सुनील बंसल

दिल्ली

राष्ट्रीय महामंत्री

बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा

राष्ट्रीय महामंत्री

स्मृति ईरानी

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री

डॉ. सतीश पूनिया

राजस्थान

राष्ट्रीय महामंत्री

गजेंद्र पटेल

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री

हरीश द्विवेदी

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री

संजय भाटिया

हरियाणा

राष्ट्रीय सचिव

क्रमांक

नाम

राज्य

1

कविता पाटीदार

मध्य प्रदेश

2

के. सुरेंद्रन

केरल

3

डॉ. भोला सिंह

उत्तर प्रदेश

4

डॉ. प्रदीप वर्मा

झारखंड

5

जगदीश ईश्वरभाई पटेल

गुजरात

6

डॉ. संदीप पाठक

दिल्ली

7

फांगनोन कोन्याक

नागालैंड

8

संगीता यादव

उत्तर प्रदेश

9

अनिल एंटनी

केरल

10

डॉ. एम. वेंकटेशन

तमिलनाडु

11

मनोज तिग्गा

पश्चिम बंगाल

12

सिद्धार्थ शंभू

बिहार

13

डॉ. स्वदेश सिंह

दिल्ली

14

श्री मृगांका बरमन

असम

15

रोहन गुप्ता

गुजरात

16

जय प्रकाश

दिल्ली

कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष

पद

नाम

राज्य

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

पीयूष गोयल

महाराष्ट्र

राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष

राजेश मंगल

राजस्थान

भाजपा मोर्चों के अध्यक्ष

क्रमांक

मोर्चा

अध्यक्ष

राज्य

1

युवा मोर्चा

डॉ. हेमंत जोशी

गुजरात

2

महिला मोर्चा

रूप कुमारी चौधरी

छत्तीसगढ़

3

ओबीसी मोर्चा

अमरपाल मौर्य

उत्तर प्रदेश

4

किसान मोर्चा

बंसीलाल गुर्जर

मध्य प्रदेश

5

एससी मोर्चा

शिवेश कुमार राम

बिहार

6

एसटी मोर्चा

डॉ. मन्नालाल रावत

राजस्थान

7

अल्पसंख्यक मोर्चा

कुंवर बासित अली

उत्तर प्रदेश

मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारी

क्रमांक

पद

नाम

राज्य

1

मीडिया संयोजक

अनिल बलूनी

उत्तराखंड

2

मीडिया सह-संयोजक

आशीष उषा अग्रवाल

मध्य प्रदेश

3

मीडिया सह-संयोजक

प्रदीप भंडारी

दिल्ली

4

मीडिया सह-संयोजक

सिद्धार्थ यादव

दिल्ली

5

सोशल मीडिया संयोजक

दीपक माश्के

छत्तीसगढ़

6

सोशल मीडिया सह-संयोजक

प्रीति गांधी

महाराष्ट्र

7

सोशल मीडिया सह-संयोजक

शिवानंद द्विवेदी

दिल्ली

8

सोशल मीडिया सह-संयोजक

आलोक भट्ट

उत्तराखंड

9

सोशल मीडिया सह-संयोजक

अरुण यादव

हरियाणा

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें