शुक्रवार, 19 जून 202601:03:07 PM
Download App
Home/मनोरंजन

सुनील के "तारे जमीन पर" : लग्जरी छोड़ घाट किनारे जमीन पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर, सादगी ने जीता फैंस का दिल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 19, 2026
10:33 AM
लग्जरी छोड़ घाट किनारे जमीन पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर, सादगी ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन। स्टार कॉमेडियन और अभिनेता Sunil Grover एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह घाट किनारे जमीन पर आराम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कहीं भी स्टारडम या लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक नहीं दिखती, बल्कि उनकी सादगी और सहजता लोगों को खूब पसंद आ रही है।

वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, "तारे जमीन पर"। वीडियो के बैकग्राउंड में महाकाल से जुड़ा भक्ति गीत सुनाई दे रहा है, जिसने इस पोस्ट को और खास बना दिया है।

वीडियो सामने आते ही फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने "जय महाकाल" के जयकारे लगाए, जबकि अन्य लोगों ने सुनील ग्रोवर की सरलता और जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ की। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि इतनी लोकप्रियता और सफलता हासिल करने के बावजूद सुनील का विनम्र स्वभाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।

सुनील ग्रोवर अक्सर अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी पोस्ट्स मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को उनसे भावनात्मक रूप से भी जोड़ देती हैं। इस बार भी उनकी सादगी भरी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये कोई पहला मौका नहीं है जो सुनील ग्रोवर इस अंदाज में नजर आए हों इससे पहले भी वो डाउन टू अर्थ वाले अंदाज में नजर आ चुके हैं कभी भिखारी बनकर तो कभी सब्जी वाला बनकर हालांकि वो उनकी शूटिंग का हिस्सा रहे हैं लेकिन इस बार क्या मामला है ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें