क्या टॉम हॉलैंड ने रचाई शादी? : स्पाइडरमैन फेम एक्टर Tom Holland ने Zendaya से अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, जानें वायरल तस्वीरों पर क्या बोले हीरो

मनोरंजन:हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल Tom Holland और Zendaya की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। लंबे समय से दोनों की गुपचुप शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब टॉम हॉलैंड के एक बयान ने इन खबरों को लगभग पक्का कर दिया है।
हाल ही में Esquire को दिए इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड से उन वायरल AI-जनरेटेड तस्वीरों के बारे में पूछा गया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने जेंडया से इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। टॉम ने बताया कि उनकी दादी इन तस्वीरों को देखकर हैरान हो गई थीं और उन्हें लगा कि उन्हें शादी में बुलाया ही नहीं गया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार के अन्य लोगों को भी इन तस्वीरों को लेकर सफाई देनी पड़ी, तो टॉम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे।" इसके बाद उन्होंने कहा, "बस, आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं मिलेगा।" टॉम के इस बयान को उनकी शादी की पहली आधिकारिक पुष्टि माना जा रहा है।

दरअसल, शादी की चर्चाएं मार्च में तब तेज हो गई थीं, जब जेंडया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी पहले ही हो चुकी है। हालांकि उस समय कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए टॉम ने कहा कि मनोरंजन जगत की तनावपूर्ण जिंदगी में एक मजबूत रिश्ता बहुत बड़ा सहारा होता है। उन्होंने जेंडया को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताते हुए कहा कि वह उनके साथ पहले से कहीं ज्यादा खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं। टॉम ने कहा, "मुझे मेरा जीवनसाथी मिल गया है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो टॉम हॉलैंड जल्द ही Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey में नजर आएंगे। इसके अलावा वह और जेंडया आगामी Spider-Man: Brand New Day में भी साथ दिखाई देंगे
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
