बुधवार, 17 जून 202604:00:49 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

ट्राई ए सीरीज : भारत ने अफगानिस्तान को दी 319 रनों की चुनौती वैभव.प्रियांश ने दी ठोस शुरुआत, गायकवाड-तिलक ने संभाली पारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 17, 2026
09:46 AM
भारत ने अफगानिस्तान को दी 319 रनों की चुनौती वैभव.प्रियांश ने दी ठोस शुरुआत, गायकवाड-तिलक ने संभाली पारी

दांबुला। रंगिरी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ए के सामने 320 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए।

पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों ने मिलकर 7ण्6 ओवर में 75 रनों की तेज साझेदारी कीए जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। वैभव ने 28 गेंदों पर 38 रन बनाएए जिसमें 4 चैके और 2 छक्के शामिल रहेए हालांकि वे बड़ी पारी में इसे बदल नहीं सके।

प्रियांश ने खेली 58 रनों की पारी

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी शुरुआत कीए लेकिन वह 31 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चैके लगाए। दूसरी ओरए प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 58 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चैके और 1 छक्का शामिल रहा।

तिलक वर्मा.कुशाग्र की साझेदारी से मजबूत स्कोर

मध्यक्रम में कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और 75 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने 5 चैके लगाए और कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कीए जिसने भारत ए को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। कुशाग्र ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 67 गेंदों पर 58 रन बनाए।

निगम-संधू ने 7 विकेट के लिए जोड़े 41 रन

हालांकि सूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गएए लेकिन अंत में विपराज निगम और निशांत संधू ने तेज बल्लेबाजी कर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 29 गेंदों में 41 रन जोड़े। विपराज ने 20 गेंदों पर 30 रन बनाएए जिसमें 4 चैके शामिल रहेए जबकि निशांत संधू 26 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रनआउट हुए।

अफगान गेंदबाजों को मिले 6 विकेटए लक्ष्य बड़ा

अफगानिस्तान ए की ओर से गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजईए अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 2.2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि वे भारतीय बल्लेबाजों की मजबूत साझेदारियों को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। अब अफगानिस्तान ए के सामने 320 रनों का कठिन लक्ष्य हैए जो इस मुकाबले को रोमांचक बनाने वाला है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें