मप्र में अब कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून : मौसम विभाग ने आज 33 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से मध्यप्रदेश के प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से पांच दिनों के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इससे पहले सूबे के कई जिलों में आंधी-बारिश बिजली गिरने की घटनाओं को अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग जने आज शनिवार को भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर शामिल है।
बारिश के आंकड़ों में अभी भी पीछे प्रदेश
बता दें कि मप्र में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, लेकिन जून महीने में प्रदेश का कुल वर्षा रिकॉर्ड अभी सामान्य से पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की कमी सबसे ज्यादा बनी हुई है। हालांकि प्री-मानसून बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। रीवा में 7.3 डिग्री, सतना में 6.6 डिग्री और ग्वालियर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
