Highest Grossing Music Biopic : माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक,जाने किस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म 'माइकल' (Michael) ने दुनिया भर में लगभग $900 मिलियन (भारतीय रुपये में लगभग ₹7,500 करोड़ से अधिक) की शानदार कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली संगीत जीवनी (Musical Biopic) बन गई. 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया. जाफर, माइकल के बड़े भाई के बेटे हैं. बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म के साथ रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जुड़ी होती है, लेकिन कुछ ही फिल्में इतिहास रच पाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है Michael, जिसने कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। Michael Jackson के जीवन पर आधारित यह बायोपिक दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

'बोहेमियन रैप्सोडी' का रिकॉर्ड टूटा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'माइकल' ने मशहूर बैंड क्वीन के फ्रंटमैन Freddie Mercury पर बनी बायोपिक Bohemian Rhapsody को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8,674 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है, जबकि 'बोहेमियन रैप्सोडी' ने 910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया था।
24 अप्रैल को हुई थी रिलीज
24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'माइकल' को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। रिलीज के बाद से फिल्म लगातार कमाई के नए आंकड़े छू रही है और कई देशों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में रिपोर्ट्स से पता लगा कि माइकल ने दुनिया भर से 911 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. जो कि भारतीय रुपये में 8664 करोड़ होता है. ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ ने कुल जितना कारोबार किया था, उसको पछाड़ते हुए माइकल आगे निकल गई है. फ्रेडी मर्करी की बायोपिक ने दुनिया भर में 910.9 मिलियन डॉलर की कमाई की थी
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी बनाया रिकॉर्ड
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार ही नहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
जाफर जैक्सन ने निभाया माइकल का किरदार
फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे Jaafar Jackson ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं युवा माइकल जैक्सन का किरदार Juliano Krue Valdi ने निभाया है। फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
म्यूजिकल बायोपिक फिल्म माइकल की कहानी
माइकल फिल्म पॉप दुनिया के स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी और उनके आगे बढ़ने की कहानी दिखाती है. 'जैक्सन 5' के लीड सिंगर के तौर पर उनके शुरुआती दिनों से लेकर "किंग ऑफ पॉप" बनने तक का सफर. 1960 के दशक में माइकल और उनके भाइयों - जैकी, टिटो, जर्मेन और मार्लन - को उनके सख्त पिता, जोसेफ जैक्सन ने एक सफल म्यूजिकल ग्रुप के तौर पर तैयार किया. Motown के साथ कॉन्ट्रैक्ट के बाद 'जैक्सन 5' को देश भर में शोहरत मिली और माइकल तेजी से ग्रुप के सबसे बड़े स्टार के तौर पर उभरे.
ओटीटी पर कब आएगी माइकल?
'माइकल' 9 जून को Prime Video पर आ गई लेकिन फिलहाल आप इसे फ्री में नहीं देख सकते. इस फिल्म को देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो की सब्सक्रिप्शन होते हुए भी पैसे खर्च करने होंगे. ओटीटी वर्जन की खास बात ये है कि इसमें कुछ एक्सट्रा सीन भी जोड़े गए हैं.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
