गुरुवार, 4 जून 202609:18:06 PM
Download App
Home/देश

इश्क के नाम पर धोखा? : मुरैना डिप्टी कलेक्टर माहौर पहुंचे सलाखों के पीछे, महिला ने पांच करोड़ की मांग और शारीरिक शोषण का लगाया है आरोप

admin

admin

Jun 04, 2026
09:01 AM
मुरैना डिप्टी कलेक्टर माहौर पहुंचे सलाखों के पीछे, महिला ने पांच करोड़ की मांग और शारीरिक शोषण का लगाया है आरोप

मुरैना। दुष्कर्म के आरोप में मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को अरेस्ट किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही महिला ने पांच करोड़ मांगने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

फेसबुक से शुरू हुई पहचान, रिश्ते में बदली बातचीत

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय वह सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। शुरुआती बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और दोनों के बीच मुलाकातें भी होने लगीं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया, जिसके आधार पर संबंध आगे बढ़े।

रेस्ट हाउस और सरकारी आवास में शोषण का आरोप

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 30 मार्च 2025 को आरोपी उसे घुमाने के बहाने मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद कई बार सरकारी आवास और ग्वालियर स्थित एक फ्लैट में भी उसका शारीरिक शोषण किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने इस दौरान वीडियो बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की।

पांच करोड़ की मांग और आपत्तिजनक शर्तें

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने के बदले पांच करोड़ रुपये नकद की मांग की। इतना ही नहीं, उसने एक महीने के लिए युवती को किसी अन्य व्यक्ति के साथ भेजने जैसी आपत्तिजनक शर्तें भी रखीं। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया।

धमकी और केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी

शिकायत के अनुसार, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते सुबह इलाज कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें