रविवार, 14 जून 202609:34:04 PM
Download App
Home/मनोरंजन

“ओह, कि मैं गे हूं” : सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों पर मौनी रॉय का करारा जवाब ,ट्रोलर्स से बोलीं ''मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं।” जानें और क्या कहा ?

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 14, 2026
06:45 AM
सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों पर मौनी रॉय का करारा जवाब ,ट्रोलर्स से बोलीं ''मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं।” जानें और क्या कहा ?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy ने आखिरकार अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल के दिनों में उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, जिनमें उनकी सेक्सुएलिटी पर भी सवाल उठाए गए थे। अब एक इंटरव्यू में मौनी ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है।

एक बातचीत के दौरान जब उनसे उनके बारे में चल रही सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, कि मैं गे हूं।” इसके साथ ही उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को हल्के अंदाज में लिया और अपनी बात रखी।

मौनी ने अपने जीवन के कठिन दौर और दोस्तों के समर्थन को याद करते हुए कहा कि मुश्किल समय में उनके दोस्तों और परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।

अपनी महिला मित्रों का जिक्र करते हुए मौनी ने कहा कि उन्हें हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड्स का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, “मेरी गर्लफ्रेंड्स हमेशा मेरे साथ रही हैं, चाहे समय अच्छा हो या बुरा। जीवन में ऐसी मजबूत महिलाओं का होना बेहद जरूरी है, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं।”

मौनी के इस बयान को सोशल मीडिया पर उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर चल रही अटकलों का जवाब माना जा रहा है। अभिनेत्री ने साफ तौर पर यह संदेश दिया कि उनके करीबी दोस्तों के साथ मजबूत रिश्तों को गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

इन दिनों टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी साल उन्होंने यह ऐलान किया कि वह अपने पति सूरज नांबियार से अलग हो रही हैं और दोनों ने अपनी चार साल की शादी को खत्म कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें