रांची : MP के देव मीणा ने रचा इतिहास, कुलदीप संग बनाया नेशनल रिकॉर्ड,पोल वॉल्ट में भारत को मिली नई उड़ान

रांची: मध्यप्रदेश के युवा पोल वॉल्ट खिलाड़ी Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने रविवार को इतिहास रचते हुए नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Birsa Munda Stadium में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने 5.45 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया संयुक्त राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।सबसे पहले देव कुमार मीणा ने 5.42 मीटर की छलांग लगाकर कुलदीप कुमार का 5.41 मीटर वाला पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने इसी महीने भुवनेश्वर में बनाया था। इसके तुरंत बाद कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद 20 वर्षीय देव मीणा ने भी 5.45 मीटर की बराबरी कर ली और दोनों खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से नया नेशनल रिकॉर्ड दर्ज कराया।काउंटबैक नियम के आधार पर देव कुमार मीणा को गोल्ड मेडल मिला, जबकि कुलदीप कुमार को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। देवास जिले के खातेगांव निवासी देव कुमार मीणा की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। वहीं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के रहने वाले कुलदीप कुमार भोपाल में ट्रेनिंग करते हैं, इसलिए उनका सिल्वर भी मध्यप्रदेश के खाते में माना जा रहा है।

दरअसल रांची के Birsa Munda Stadium में हुए मुकाबले में सबसे पहले देव मीणा ने 5.42 मीटर की छलांग लगाकर कुलदीप कुमार के 5.41 मीटर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने इसी महीने भुवनेश्वर में बनाया था।
इसके तुरंत बाद 21 वर्षीय कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया। हालांकि 20 वर्षीय देव मीणा ने भी 5.45 मीटर पार कर बराबरी कर ली। इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

दोनों एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए निर्धारित 5.25 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को पार किया और एशियन गेम्स के मानक की भी बराबरी की। इसके बाद दोनों ने 5.50 मीटर की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। काउंटबैक के आधार पर देव मीणा को विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क हासिल किए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सिल्वर मेडलिस्ट Murali Sreeshankar ने पुरुष लंबी कूद में 8.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और क्वालिफिकेशन मार्क (8.05 मीटर) पार किया।
वहीं Sarvesh Kushare ने पुरुष हाई जंप में 2.28 मीटर की छलांग लगाकर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। आदर्श राम ने 2.22 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में Ravina ने 44:29.66 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया और क्वालिफिकेशन मार्क भी पार किया।
पुरुष 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में Santhosh Kumar T (49.93 सेकेंड) और Yashas P (50.05 सेकेंड) ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मानक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
फेडरेशन कप एथलेटिक्स 2026: तीसरे दिन के विजेता
महिला 10,000 मीटर रेस वॉक: रविना
पुरुष पोल वॉल्ट: देव मीणा
महिला हैमर थ्रो: मनप्रीत कौर
पुरुष हाई जंप: सरवेश कुशारे
पुरुष लंबी कूद: मुरली श्रीशंकर
पुरुष 110 मीटर हर्डल्स: तेजस शिर्से
पुरुष डिस्कस थ्रो: धर्मराज यादव
महिला 100 मीटर हर्डल्स: नंधिनी के
पुरुष 1500 मीटर: राहुल बलोदा
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
